Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsHyderabad : महिला से सावधान! लिफ्ट मांगती फिर खुद के कपड़े फाड़ती…क्या...

Hyderabad : महिला से सावधान! लिफ्ट मांगती फिर खुद के कपड़े फाड़ती…क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

India News, (इंडिया न्यूज), Hyderabad: हैदराबाद से एक धोखाधड़ी की ख़बर सामने आ रही है। जहा हैदराबाद से एक महिला पहले सड़क पर खड़े होकर गाड़ियों से लिफ्ट मांगती। फिर जब कोई उस महिला की मदद करने के लिए लिफ्ट देता तो वो अपने कपड़ों को फारकार पुरुषों पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगा देती। ऐसा कर के उसने कई पुरुषों से पैसे वसूलें हैं। इस महिला का नाम सैयदा नईमा सुल्ताना बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला ने कई पुरुषों को अपना शिकार बनाया है। जो कोई भी उन्हें मदद करने की मकसद से लिफ्ट देतें उनको वो अपने जाल में फंसा लेती थी। बदनामी के डर से कई लोगों महिला को पैसे दे भी देते थें।

अगर कोई मना करता तो पुलिस में शिकायत कराने की धमकी देकर उसे डराती थी। जिसके बाद पुरुष मजबुर होकर महिला को पैसे दे देता था। ऐसा कर के महिला हर रोज पैसे कमा लेती थी। आमतौर पर वो Hyderabad में जुबली हिल्स चेकपोस्ट से केबीआर पार्क के तरफ के लोगों को अपना निशाना बनाती थी।

कई लोगों को बनाया निशाना

हर रोज की तरह महिला ने इस दिन भी एक पुरुष से लिफ्ट मांगी। जिसके बाद उसने अपने कपड़े फाड़ लिए। सैयदा ने उस ड्राइवर को धमकी दिया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो रिपोर्ट दर्ज करा देगी। इस बार पुरुष ने उस महिला को पकड़ लिया।

उसके बाद उसने गाड़ी सीथे जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के सामने रोकी। पुरुष ने खुद इस महिला की शिकायत दर्ज कराया। जिसके जांच में यह सारा मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला ने अबतक 17 लोगों को अपना निशाना बनाया है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular