Sunday, June 30, 2024
Homeटॉप न्यूज़Bhadohi News: कारावास में कैदियों ने बनाई भगवान श्री राम और माता...

Bhadohi News: कारावास में कैदियों ने बनाई भगवान श्री राम और माता सीता की रंग बिरंगी अद्भुत चित्रकला, जनपद को इस तरह होगा फायदा

- Advertisement -

Inida (इंडिया न्यूज़),Bhadohi News: भदोही के ज्ञानपुर स्थित कारागार जिले में इन दिनों प्रभु राम और माता सीता के गुणगाण हो रहे है। दरअसल यहां पर प्रभु राम, माता सीता और बजरंग बली के कालीन बनाए गए है। जिन्हें तरह तरह के रंगों से बनाया गया  है। जेल में कैद कलाकारों ने अपनी अद्भुत चित्र कला से सभी का दिव जीत लिया है। कारागार के अंदर बैठे सभी कैदी अपनी कलाकारी दिखा रहे है। भगवान राम और माता सीता की रंग बिरंगी चित्र बना रहे है।

दरअसल  ज्ञानपुर के कारागार में भगवान श्री राम की कालीन को जोर शोर से बनाया जा रहा है। IAS गौरांग राठी ने इसकी जानकारी दी है।  प्रभु श्रीराम की हाथों में धनुष बाण लिए और महावीर हनुमान जी की शंखनाद करते हुए आकृति बनाई जा रही है। इन आकृतियों को कालीन पर बनाया जा रहा है। जिसे राम मंदिर के मैदान के दिवारों पर लगाया जाएगा।ताकी मंदिरों की दीवार सुदंर दिखे। डीएम गौरांग राठी ने जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ही मंदिर का उद्घाटन करेंगे। और नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के उद्घाटन के आसपास कुछ कालीन को बनाकर भेजने का काम भी चल रहा है।

जेल में बंद कैदी अनुराग दुबे ने कहा कि हमारे लिए सौभाग की बात है कि हमे कालीन के जरिए अपनी कला दिखाने का मौका मिला। अपनी कला के जरिए हमने भगवान श्री राम की कालीन बनाई है। जिसे दिवारों पर लगाया जाएगा। भगवान श्री राम की कालीन बनाने का सौभागय मिला है। जोकि हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।

Also Read

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular