Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsBharat Jodo Nyay Yatra : अब होगा 'भारत जोड़ो...', कांग्रेस ने बदल...

Bharat Jodo Nyay Yatra : अब होगा ‘भारत जोड़ो…’, कांग्रेस ने बदल दिया अपनी यात्रा का नाम, वजह आई सामने

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गाँधी जनता से मिलने और 2024 के लोक सभा चुनाव में जीत के लिए लगातार यात्रा कर रहे है। राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। अब यह यात्रा शुरू कर रहे है। जिसका नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ था। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने इसका नाम बदल दिया है। साथ ही रुट में भी कुछ परिवर्तन किया गया है।

जयराम रमेश ने बताया कि

उन्होंने कहा, “यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. यात्रा 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

110 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

उन्होंने कहा कि 6,700 किलोमीटर लंबी यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस और पैदल यात्रा करेंगे। इस यात्रा में भारत गठबंधन के सहयोगियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी की यात्रा करेंगे। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इसके अंतर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी। राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म होगी

स अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बैठक की। बैठक में 2024 चुनाव की तैयारियों और राहुल गांधी के मणिपुर से मुंबई दौरे पर चर्चा हुई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी और खड़गे ने की बैठक

उन्होंने बताया कि गुरुवार (4 जनवरी) को कांग्रेमील का पत्थर साबित हुई भारत जोड़ो यात्रा  जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। उन्होंने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। उन्होंने कहा कि वह यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई थी।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular