Friday, July 5, 2024
HomeEntertainment NewsBhojpuri: आकांक्षा दुबे के आखिरी गानें ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मौत वाले...

Bhojpuri: आकांक्षा दुबे के आखिरी गानें ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मौत वाले दिन ही रिलीज हुआ था वीडियो सांग

- Advertisement -

Bhojpuri: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिसिया जांच चल रही है। वहीं एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि सिंह समर सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं एक्ट्रेस की मां का कहना है कि पुलिस इस मामले में ठीक तरीके से जांच नहीं कर रही है। दूसरी ओर आकांक्षा दुबे का अंतिम वीडियो सांग इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

इस गाने में एक्ट्रेस प़ॉवर स्टार कहे जाने वाले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। उनके इस गाने का नाम ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ है। भोजपुरी के इस वीडियो सांग को लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है। इस गाने को रिकॉर्ड समय में मिलियंस मे व्यूज मिल रहे हैं। गाने में एक्ट्रेस शानदार डांस करते नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो को देखने के बाद कोई नही कह सकता कि आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नही रहीं।

गानें को मिला शानदार प्यार

आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के इस गाने को फैंस का शानदार प्यार मिल रहा है। जिस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर आई थी उसी दिन ये गाना रिलीज किया गया था। इस गाने में पवन सिंह और आकांक्षा दुबे को देखा जा सकता है। ये वीडियो सांग को म्यूजिक ट्यून के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गया है।

वहीं इस गाने के वीडियो को आकांक्षा दुबे पर फिलमाया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। वहीं वो इस गाने में शानदार ठुमके लगा रही है। इस वीडियो को देखकर कोई कह नही सकता की उनकी हंसी के पीछे दर्द छिपा हुआ है। गाने को अभी तक 8.7 मिलियन बार देखा जा चुका है। एक्ट्रेस का आखिरी गाना होने के कारण इसे उनके फैंस लगातार देख रहें है।

होटल के कमरे में मिला था आकांक्षा का शव

एक्ट्रेस का वीडियो सांग देखने के बाद कोई नही यकीन कर पा रहा कि आकांक्षा ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ में स्थित एक होटल में मिला था। जिसके बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी चहेती अब इस दुनिया में नहीं रही।

वहीं इस मामले में एक्ट्रेस के परिजनों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि आकांक्षा की हत्या इन लोगों ने की है। वहीं पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए मां मधु दुबे का कहना है कि पुलिस इस मामले में ढीलाई कर रही है।

Also Read: Akanksha Dubey Death: बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीएम योगी का दरवाजा खटखटाएंगी एक्ट्रेस की मां, पुलिस की कर्यशैली पर सवाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular