होम / Bhole Baba: महिलाओं का दावा! ‘बाबा को लाल पसंद है…’ दासी के रूप में केवल कुवांरी लड़कियों को रखता था बाबा

Bhole Baba: महिलाओं का दावा! ‘बाबा को लाल पसंद है…’ दासी के रूप में केवल कुवांरी लड़कियों को रखता था बाबा

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bhole Baba: हाथरस के सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में आने वाली महिलाओं ने बड़ा दावा किया है। महिलाओं ने बताया कि बाबा को लाल रंग पसंद है इसीलिए केवल कुंवारी लड़कियों को ही अपनी चली बनाते हैं। सभी कुंवारी लड़कियों को समिति की ओर से लाल कपड़े दिए जाते हैं। वही लाल कपड़े पहनकर उन्हें सत्संग में बुलाया जाता था। सत्संग में लड़कियां लाल कपड़ों में डांस किया करती थी। बाबा को लड़कियां अपना भगवान मानती थी और हर वक्त बाबा के आस-पास लड़कियां रहती थी। यह सारे खुलासे सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने किया हैं।

Read More: Hathras Bus Accident: बस की कंटेनर से हुई जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत और 16 घायल

सत्संग के दौरान बाबा हमेशा चश्मे में रहते थे

महिलाओं ने बताया कि जब लड़कियां नृत्य करती थी तो बाबा हमेशा चश्मा में रहते थे और लड़कियों की तरफ हमेशा मुस्कुराकर देखा करते थे। चौंका देने वाली बात तब सामने आई जब महिलाओं ने यह बताया कि लड़कियां बाबा को अपना पति मानती थी और उनके साथ वैसे ही पेश आती थी। बाबा की सारी दासियों को खास दीक्षा बाबा दिया करता था। सुहागिन महिलाओं को बाबा खुद से दूर रखता था। बाबा को खाना खिलाने से लेकर बाबा का सारा काम-काज कुंवारी लड़कियां ही संभालती थी।

Read More: Pulse Price: ‘100 रूपए किलो दाल!’ अपने बयान में फंसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox