Monday, July 15, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBig Victory for BJP in Prime Minister Narendra Modi Parliamentary Constituency :...

Big Victory for BJP in Prime Minister Narendra Modi Parliamentary Constituency : आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन का दोबारा कब्जा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, वाराणसी :

Big Victory for BJP in Prime Minister Narendra Modi Parliamentary Constituency  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। यहां की सभी आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन ने दोबारा कब्जा जमा लिया है। सबसे प्रतिष्ठित सीट मानी जा रही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाली शहर दक्षिणी पर कांटे के मुकाबले में फंसने के बाद भी विजयी हुई है। ( Big Victory for BJP in Prime Minister Narendra Modi Parliamentary Constituency )

 

 

  • वाराणसी दक्षिणी सीट पर मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी डॉ नीलकंठ तिवारी को 10722 मतों से जीत हासिल हुई है। नीलकंठ तिवारी को 99416 और सपा के किशन दीक्षित को 88697 मत मिले।
  • पिंडरा में अवधेश सिंह ने 35621 वोटों से बसपा उम्मीदवार को हराया। बसपा के बाबूलाल पटेल 48341 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के अजय राय 47963 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। अवधेश सिंह को 83962 वोट मिले हैं।
  • अजगरा में भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम विजयी हुए हैं। त्रिभुवन ने सपा गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी सुनील सोनकर को 9245 वोटों से हराया। त्रिभुवन राम को 100545 व सुनील को 91300 वोट मिला है।
  • उत्तरी में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल 42549 वोटों से जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्ल्यू को उन्होंने हराया है। रवींद्र जायसवाल को 135464 व अशफाक 92915 वोट मिले।
  • सेवापुरी में भाजपा प्रत्याशी नीलरतन पटेल विजयी हुए हैं। नील रतन पटेल ने सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को 22679 से वोटों से हराया। नीलरतन पटेल को 104913 और सुरेंद्र पटेल को 82234 वोट मिले हैं।
  • शिवपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को 27831 वोटों से हरा दिया है। अनिल राजभर को 114906, अरविंद को 87075 और बसपा के रवि मौर्या को 40429 वोट मिले हैं।
  • रोहनियां सीट भाजपा गठबंधन के साथी अपना दल एस प्रत्याशी सुनील पटेल ने अपना दल कमेरावादी अभय पटेल को 46601 वोट से पटखनी देकर जीती है। सुनील पटेल को 118329 और अभय पटेल को 71728 वोट मिले।
  • वाराणसी कैंट सीट पर भाजपा विधायक और प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव एक बार फिर जीत गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी पूजा यादव को 86677 वोटों से हराया। सौरभ श्रीवास्तव को 147253 और पूजा यादव को 60576 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा को 23685 वोट मिले।

( Big Victory for BJP in Prime Minister Narendra Modi Parliamentary Constituency ) 

Also Read : Agra’s Bahubali’s Daughter Lost in the Election : यूके रिटर्न रूपाली को भाजपा ने दी मात

Read  More : User Feedback after UP Assembly Result : कमल का फूल देख फ्लावर समझा क्या? सोशल मीडिया पर सपा की जमकर खिंचाई

Also Read : Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular