Sunday, June 2, 2024
HomeBiharBihar Politics Live: क्या नीतीश कुमार फिर NDA में जाएंगे? पटना से...

Bihar Politics Live: क्या नीतीश कुमार फिर NDA में जाएंगे? पटना से लेकर दिल्ली तक मीटिंग का दौर जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Bihar Politics Live: बिहार में क्या एक बार फिर महागठबंधन की सरकार गिरने वाली है? क्या नीतीश कुमार दोबारा से पाला बदलकर भाजपा के साथ जाने वाले हैं? इन सब बातो पर अटकलों का बाजार गर्म है। पटना से लेकर दिल्ली तक मीटिंग का दौर जारी है। भाजपा आलाकमान ने बिहार के पार्टी नेताओं को दिल्ली बुला लिया है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील मोदी शामिल हैं। साथ ही पटना में जेडीयू की भी मीटिंग जारी हैं।

06:40 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी ने कल शाम 4 बजे बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा प्रभारी, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे।

06:20 PM, 26 जनवरी 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी केंद्रीय कार्यालय एक्सटेंशन में बिहार को लेकर बैठक में शामिल होने पहुंचे। अभी बैठक चल रही है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष मौजूद हैं।

06:12 PM, 26 जनवरी 2024
नीतीश कुमार बीजेपी और एनडीए में शामिल होने को लेकर आरएलजेडी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू बनाम राजद, ‘महागठबंधन’ में हम जो स्थिति देख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

05:30 PM, 26 जनवरी 2024

27 और 28 जनवरी को बीजेपी बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े कल यानि 27 जनवरी को पटना जायेंगे: सूत्र

05:05 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्यी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नीतीश कुमार एनडीए में नहीं जाएंगे। वह भारत गठबंधन को मजबूत करेंगे।

04:50 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव पटना में आधिकारिक आवास पर अपने करीबी सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

04:45 PM, 26 जनवरी 2024

राजभवन में एक आधिकारिक कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी कहा कि मैं इस बारे में कैसे जवाब दे सकता हूं, वे ही जवाब दे सकते हैं।

04:42 PM, 26 जनवरी 2024

राजभवन में एक आधिकारिक कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि मुझे शुरू से ही पता था कि गठबंधन (RJD-JD (U)) टूट जाएगा।

04:36 PM, 26 जनवरी 2024

राजभवन में आधिकारिक कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नहीं शामिल होने के लोकर जब सीएम नीतीश कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनसे पूछें जो नहीं आए।

04:27 PM, 26 जनवरी 2024

राजनीति में कोई भी दरवाजा हमेशा के लिए बंद नहीं होता: सुशील मोदी 

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कहा कि हम सभी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ी तो उचित फैसला लिया जाएगा। राजनीति में कोई भी दरवाजा हमेशा के लिए बंद नहीं होता है और दरवाजा जरूरत पड़ने पर खोला जा सकता है।

04:19 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार की राजनीतिक हलचल को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी बुलाई विधायक दल की बैठक।

04:15 PM, 26 जनवरी 2024

बड़ी खबर: बिहार की राजनीतिक हालातों को देखते हुए लालू यादव ने RJD विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक कल पटना में होगी।

03:59 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि केंद्रीय आलाकमान देश और पार्टी (भाजपा) के हित के अनुसार निर्णय लेगा। मैं इससे खुश नहीं हूं। ना ही नाखुश…मुझे पता है कि फैसला जो भी होगा, मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और मेरा काम है कि मेरे मन में जो भी हो, पार्टी के फैसले को स्वीकार करना।

03:53 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी राजभवन, पटना में एक आधिकारिक कार्यक्रम में उपस्थित दिखे। लेकिन इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद नहीं हैं।

03:50 PM, 26 जनवरी 2024

पटना के राजभवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार।

03:42 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार: सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे।

03:38 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना स्थित अपने आवास से राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं।

03:21 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज झा कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सीएम (नीतीश कुमार) वर्तमान में मौजूद इस संदेह का खंडन करेंगे और बिहार उत्पादक राजनीति का हिस्सा बना रहेगा।

03:16 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार के राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सीएम (नीतीश कुमार) से अनुरोध करता हूं कि इस भ्रम को सुलझाएं। राजद ने कभी ऐसा ‘खेला’ नहीं किया है।

03:14 PM, 26 जनवरी 2024

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यहीं रहेंगे। नीतीश कुमार अभी गलत जगह (भारत गठबंधन) पर हैं। अगर वह एनडीए में लौटते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

03:10 PM, 26 जनवरी 2024

चिराग पासवान: बिहार में हलचल जरूर है..

बिहार के राजनीतिक हालात पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में थोड़ी हलचल जरूर है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आज भी एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीत सकता है। मुझे लगता है कि कुछ समय में तस्वीर साफ हो जाएगी। पिछले कुछ हफ्तों से बीजेपी नेतृत्व लोकसभा चुनाव को लेकर मुझसे संपर्क में है। एक बार मामला क्लियर होने पर हम अपना स्टैंड रखेंगे। मौजूदा परिस्थिति में भी बिहार में एनडीए इतनी मजबूत है कि वह अकेले 40 की 40 सीट जीत सकती है।

03:00 PM, 26 जनवरी 2024

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक घटनाचक्र पर हमारे केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। सामूहिक नेतृत्व बहुत गंभीरता से विचार करके ही कोई निर्णय लेगा।

02:46 PM, 26 जनवरी 2024

जेडीयू नेता ने कहा..

जेडीयू नेता देवेश चन्द्र ठाकुर ने मीडिया से खास बातचीत की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि, सीतामढ़ी से मैं ही रहूंगा और मैं ही लड़ूंगा


01:54 PM, 26 जनवरी 2024

सुशील मोदी ने दिया बयान

नीतीश कुमार को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बड़ा बयान दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि, राजनीति में किसी के लिए भी हमेशा के लिए दरवाजें बंद नहीं होते। अगर दरवाजा बंद होता भी है तो दरवाजें खोले भी जाते है। राजनीति में संभावनाओं पर थेल होता है।


01:51 PM, 26 जनवरी 2024

सुशील मोदी पर भरोसा!

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी एक बार फिर से उप-मुख्यमंत्री बन सकते हैं।


01:44 PM, 26 जनवरी 2024

सभी 40 सीटें जीतेंगे- बीजेपी विधायक

बिहार में सियासी हलचल पर बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि परिवर्तन तय है. अब थोड़े समय की बात है. बीजेपी में कल पार्टी ने फैसला भी ले लिया है. नीतीश कुमार भी तैयार हैं. पीएम मोदी भी नीतीश कुमार को पसंद करते हैं. अगर नीतीश हमारे साथ आते हैं तो एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी.


01:40 PM, 26 जनवरी 2024

अगले 3 दिनों में हो सकता है बिहार में बदलाव

बिहार कि राजनीति  की बात करें तो अगले 3 दिनों के भीतर बदलाव हो सकता है, नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर NDA में शामिल हो सकते हैं।


01:35 PM, 26 जनवरी 2024

आरजेडी का प्लान तैयार!

तेजस्वी यादव को CM बनाने के लिए लालू यादव का कैंप एक्टिव हो चुका है, सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिली है, नीतीश भाजपा के साथ जा सकते हैं, इसीलिए अब लालू कैंप एक्टिव हो चुका है, सीएम नीतीश कुमार को हटाकर महागठबंधन के 114 विधायक हैं, बहुमत के लिए 122 विधायक चाहिए, एआईएमआईएण के इकलौते विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, निर्दलीय विधायक सुमित सिंह (मंत्री) से संपर्क साधा जा सकता है, आरजेडी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के असंतुष्टों से भी संपर्क कर सकती है।


01:25 PM, 26 जनवरी 2024

NDA का हिस्सा होंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार एक बार फिर NDA का हिस्सा होगें, नीतीश कुमार CM होंगे, सरकार बनाने के बाद सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, मंत्रिमंडल में पुराने फॉर्मूले के तहत ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या तय होगी, यानी करीब 3-4 विधायकों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा, जबकि लोकसभा में जेडीयू की लोकसभा सीटों की संख्या घटेगी।


01:20 PM, 26 जनवरी 2024

‘नीतीश कुमार CM पद से समझौता नहीं कर सकते’

जीतन राम मांझी ने बताया कि हम हमेशा से कहते रहे हैं कि जनवरी 20 से 30 तक बिहार की राजनीति में कुछ होगा वो हो रहा है,  यही दिख भी रहा है, कोई कहता है कि आज ही हो जाएगा, कोई कहता है कि कल हो जाएगा, कयास लगाए जा रहे हैं, परिवर्तन दिख रहा है, CM


01:12 PM, 26 जनवरी 2024

मनोज झा ने क्या कहा?

बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी के चलते आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कार्यशैली को लेकर तारिफ की है। बीजेपी को कड़ी पार्टी का सामना करना पड़ेगा। इसका आभास बीजेपी पार्टी को पहले से ही हो रहा है। यहीं कारण है कि बीजेपी पार्टी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य तरिके से मनाया।

01:02 PM, 26 जनवरी 2024

 नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर फिर एक बार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के बाद जरूरत पड़ी तो महागठबंधन में नीतीश नहीं चले जाएंगे।


08:12 PM, 25 जनवरी 2024

केसी त्यागी ने लगाया अटकलों पर विराम

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बिहार में सियासी अटकलों के बीच गुरुवार शाम को कहा कि नीतीश कुमार NDA में नहीं आएंगे। पत्रकारों ने जब केसी त्यागी से पूछा कि क्या नीतीश कुमार NDA के साथ जाएंगे तो केसी त्यागी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।


07:12 PM, 25 जनवरी 2024

संजय राउत ने दिया नीतीश कुमार पर बयान

संजय राउत ने दावा किया है कि नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं। वे इंडिया गठबंधन के साथ हैं। नीतीश कुमार हमारे साथ ही रहेंगे।


07:19 PM, 25 जनवरी 2024

सम्राट चौधरी पहुंचे दिल्ली

बिहार में सियासी अटकलों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सीनियर नेता रेणु देवी दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि ये नेता पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं।


07:10 PM, 25 जनवरी 2024

बीजेपी नेताओं की मुलाकात

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से करेंगे मुलाकात, इसके बाद इन नेताओं की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है।


06:59 PM, 25 जनवरी 2024

बीजेपी का नीतीश कुमार पर वार

बिहार में सियासी अटकलों के बीच BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है, पार्टी ने शराबबंदी से जुड़ी ख़बरों को शेयर कर कहा कि नीतीश कुमार ये शराबबंदी है या शराब की धंधेबाजी?


06:47 PM, 25 जनवरी 2024

विजय कुमार चौधरी का बयान

बिहार में राजनीतिक हलचल पर राज्य के वित्त मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं कल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बिहार शरीफ जा रहा हूं। सरकार में सब कुछ ठीक है, इसलिए जा रहा हूं।


06:43 PM, 25 जनवरी 2024

पाला बदलेंगे नीतीश?

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक से दो दिनों में पाला बदल सकते हैं।


06:42 PM, 25 जनवरी 2024

नीतीश कुमार को लालू यादव ने किया फोन

बिहार में सियासी अटकलों के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने CM नीतीश कुमार को किया फोन, सूत्रों ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को नीतीश कुमार से मिलने के लिए भेजा है।


06:22 PM, 25 जनवरी 2024

विधानसभा और लोकसभा चुनाव हो सकते हैं एक साथ

सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा भंग होने के बाद विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 एक साथ हो सकते हैं। जेडीयू-भाजपा मिलकर ये चुनाव लड़ सकती है। हालांकि आधिकारिक बयान किसी तरफ से अभी तक नहीं दिया गया है।


06:17 PM, 25 जनवरी 2024

सम्राट चौधरी कर सकते हैं अमित शाह से आज मुलाकात

बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अमित शाह से हो सकती है मुलाकात। बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े को भी चंडीगढ़ से दिल्ली बुला लिया गया है। वे दिल्ली पहुंच चुके हैं।


06:12 PM, 25 जनवरी 2024

नीतीश कुमार कर सकते हैं विधानसभा भंग

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि CM नीतीश कुमार जल्द ही विधानसभा भंग कर सकते हैं। वे PM मोदी की 4 फरवरी को बेतिया में होने वाली रैली में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कल रात PM मोदी ने जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक की। तीन घंटे चली मीटिंग में नीतीश कुमार पर फैसला हुआ।


06:10 PM, 25 जनवरी 2024

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी विधायको का पहुंचना जारी


06:05 PM, 25 जनवरी 2024

राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेता

नीतीश कुमार की जेडीयू नेताओं के साथ बैठक के बीच आरजेडी के कई नेता बिहार की पूर्व CM और आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे हैं, माना जा रहा है कि इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हलचल पर चर्चा होगी।


05:59 PM, 25 जनवरी 2024

PM मोदी के साथ CM नीतीश मंच करेंगे साझा

4 फरवरी को बिहार में PM मोदी के साथ CM नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे, इससे पहले ही राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है, सूत्रों ने ये जानकारी दी है, PM मोदी की बेतिया में रैली होने वाली है.


05:50 PM, 25 जनवरी 2024

BJP Meeting: बीजेपी की बैठक

बिहार में सियासी अटकलों के बीच प्रदेश BJP के अध्यक्ष सम्राट चौधरी शाम के करीब 7 बजे पार्टी चीफ जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।


05:40 PM, 25 जनवरी 2024

जेडीयू के सीनियर नेता नीतीश कुमार से मिले

जेडीयू नेता ललन सिंह, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी और संजय झा ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular