Tuesday, July 2, 2024
HomeGovernment ActionBittu karnataka: कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले- पहाड़ी उत्पादकों को विश्व में मिल रही...

Bittu karnataka: कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले- पहाड़ी उत्पादकों को विश्व में मिल रही अलग पहचान

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), अलमोड़ा “Bittu karnataka” : उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादकों की एक अलग ही पहचान है। मडुवा, झुंगर के साथ यहाँ के मोटे अनाज को लेकर सरकार के साथ अब स्थानीय लोग भी इसका प्रचार करने लगे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इसको लेकर उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों में भी पार्टियों का आयोजन करते आये हैं।

उत्तराखंड के पलायन को भी रोका जा सकता

आज अलमोड़ा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बिटटू कर्नाटक ने अपने कैम्प कार्यलय में मीडिया कर्मियों महिला व पुरुष के साथ जनप्रतिनिधियों की काफल पार्टी दी गयी। इस मौके पर बिटटू कर्नाटक ने कहा कि आज उत्तराखंड के पर्वतीय फल व अनाज को विकसित करने के उद्देश्य से इस तरह की पार्टियों हरीश रावत द्वारा की जाती है।

जिसके कई फायदे हैं। सबसे पहले तो हमारे पहाड़ी उत्पादकों को विश्व मे पहचान देना, दूसरा ये लोगों का रोजगार बनना है। जिससे उत्तराखंड के पलायन को भी रोका जा सकता है। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों से भी इसका प्रचार अधिक विकसित करने का आग्रह किया है।

Also Read: Uttarakhand Congress: महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण मामले में पूर्व CM का ऐलान-ऐ-जंग

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular