Monday, July 15, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBJP 42nd Foundation Day 2022 : एक भारत, श्रेष्ठ भारत को सशक्त...

BJP 42nd Foundation Day 2022 : एक भारत, श्रेष्ठ भारत को सशक्त कर रही भाजपा, पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/लखनऊ।

BJP 42nd Foundation Day 2022 : भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत को भाजपा सशक्त कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है। वहीं लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।

ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल (BJP 42nd Foundation Day 2022)

पीएम मोदी ने कहा कि इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन दशक के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है।

मां स्कंदमाता अपने दोनों हाथों में कमल का फूल थामें रहती हैं (BJP 42nd Foundation Day 2022)

पीएम मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है, आज के दिन हम सभी मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। हम सबने देखा है कि मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल का फूल थामें रहती हैं। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया: नड्डा (BJP 42nd Foundation Day 2022)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी गरीबों की पार्टी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है उसका परिणाम आज हमलोगों को दिख रहा है। मैं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

(BJP 42nd Foundation Day 2022)

Also Read : Deputy CM Visits KGMU and did Inspection : मास्क पहन मरीजों की लाइन में लगे डिप्टी सीएम, ओपीडी की बदइंतजामी पर हुए खफा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular