Sunday, July 7, 2024
HomeCrime Newsमहिला को नौकरी का झांसा देकर BJP नेता ने किया रेप, जबरन...

महिला को नौकरी का झांसा देकर BJP नेता ने किया रेप, जबरन गर्भपात भी कराया

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), BJP: उत्तर प्रदेश सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर BJP नेता व प्रगतिशील किसान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। दुष्कर्म के दौरान भाजपा नेता के साथ मौजूद लोगों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

जान से मारने की धमकी भी दी

इसके बाद पीड़ित महिला व उसकी बेटी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति बाहर नौकरी करता है। नगर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि अक्तूबर 2023 में उसकी मुलाकात मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान व भाजपा नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह से हुई थी।

सचिवालय में नौकरी दिलाने का लालच दिया

इस दौरान BJP नेता ने शासन में अपनी पहुंच का हवाला देते हुए सचिवालय में नौकरी दिलाने का लालच देकर उसका मोबाइल नंबर व दस्तावेज ले लिए। इसके बाद वह रोजाना कॉल व मैसेज कर उसे परेशान करने लगा। 27 मार्च 2024 को अमरेंद्र अपने दो साथियों शुभम सिंह निवासी उतरावां और शिवम सिंह निवासी जिगनी के साथ अचानक घर आया।

Also Read- ससुराल वाले बहू के लिए बने जल्लाद, पेड़ से बांधकर मारा

घर में अकेली पाकर अमरेंद्र सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो अमरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल उसकी कनपटी पर लगा दी। भाजपा नेता के साथियों ने अश्लील वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई।

जबरन गर्भपात भी कराया

पीड़िता ने भाजपा नेता को अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। इस पर तीन मई को भाजपा नेता ने मामले को दबाने के लिए उसे फोन पे पर 50 हजार रुपये भेजे। महिला ने रुपये वापस कर दिए। चार मई को भाजपा नेता घर आया और धोखे से उसे गर्भपात की गोलियां खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि भाजपा नेता ने किसी से शिकायत करने पर मुझे और मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच शुभम सिंह ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है और समझौता न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

Also Read- UP में ‘हार’ के बाद क्या बीजेपी में शुरू हो गई है बगावत? आपस में ही भिड़े नेता?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular