Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsGhaziabad News : देशभर में एटीएस द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर चलाए...

Ghaziabad News : देशभर में एटीएस द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर चलाए जाने वाले ऑपरेशन पर बोले भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Anil Chowdhary, Ghaziabad : देशभर में एटीएस द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर चलाए गए ऑपरेशन में जहां कई रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर का कहना है कि कांग्रेस की सरकार के समय तकरीबन 5 करोड रोहिंग्या मुसलमान भारत में आ चुके हैं। ऐसे में दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है।

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो विधायक बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बता रहे हैं। दिल्ली के साथ लोनी के आसपास पीला गांव में किराए के लालच में कुछ किसानों ने रोहिंग्या मुसलमानों को रखा हुआ है। जो भी इस तरह का देश विरोधी काम कर रहे हैं, चाहे वह केजरीवाल ही क्यों ना हो। इन सब के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। दिल्ली में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत रोहिंग्या मुसलमानों एवं बांग्लादेशियों का है। यह भी कारण है कि दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा पिछड़ रही है।

बंगाल में ममता बनर्जी की पूरी राजनीति भी बांग्लादेशियों एवं रोहिंग्या मुसलमानों पर टिकी हुई है। बिहार और असम भी इनसे अछूता नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में भी रोहिंग्या मुसलमान एवं बांग्लादेशी भारी तादाद में बसे हुए हैं। ऐसे तमाम लोग हैं जो रहते तो लोनी में है लेकिन उनका राशन कार्ड और आधार कार्ड दिल्ली का है। वहीं यह  सुविधाएं लोनी से लेते हैं और सिर्फ वोट डालने के लिए दिल्ली जाते हैं। यह देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है। इनको इनके देश वापस भेजना चाहिए।

उन्होंने सीमा हैदर को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसी न जाने कितनी सीमा हैदर और आईएसआई के एजेंट देश के भीतर छुपे हुए हैं। भारत का मुसलमान जो कि हिंदू से ही कन्वर्ट होकर मुस्लिम बना है। ऐसी हरकतें नहीं कर सकता कि धार्मिक जगह पर पत्थरबाजी करें और उन्माद फैलाएं। यह बाहर से आए हुए मुसलमान देश में बवाल करते हैं।

Read More: ट्रेन से कटकर सुसाइड, बस स्टेशन पर बरपा हंगामा, पुलिस कर रही मामले की जांच

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular