Categories: मनोरंजन

प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, 13 गंभीर, जांच में बारूद से विस्फोट होने की बात आई सामने

इंडिया न्यूज, Hapur Update News : यूपी के हापुड़ स्थित थाना धौलाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही प्लास्टिक फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसकी वजह से भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। अब तक हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि 13 मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ भेजा गया है। फैक्ट्री में बिजली का सामान बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था। लेकिन अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस व दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, दमकल विभाग अभी तक बचाव कार्य में जुटा है।

मजदूरों के शरीर पर चिपट गई गर्म प्लास्टिक

फैक्ट्री में प्लास्टिक गलाने का काम हो रहा था। प्लास्टिक गलाने के दौरान ही बॉयलर फटने से फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने के बाद प्लास्टिक पिघल कर मजदूरों के शरीर पर चिपक गई। इसकी वजह से वह लोग बुरी तरह से झुलस गए। मजदूरों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयलर ब्लास्ट से आसपास फैक्ट्रियों की छतें तक उड़ गई। एसपी दीपक भूकर ने मौके पर पहुंच मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा है कि दुर्घटना में मजदूरों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं।

आईजी ने निरीक्षण के बाद कार्रवाई की कही बात

आईजी प्रवीन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए लाइसेंस लिया गया था। यहां पटाखा बनाने की बात सामने आई है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस ने खोले कई राज

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago