Categories: मनोरंजन

दरोगा भर्ती परीक्षा में 12 और जालसाज गिरफ्तार, पुलिस लाइन में दस्तावेज जांच के दौरान दबोचे गए

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

दरोगा भर्ती परीक्षा में 12 और जालसाज परीक्षार्थी दबोचे गए। पकड़े गए सभी परीक्षार्थी पुलिस लाइन में दस्तावेज सत्यापन कराने आए थे। आरोपियों को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले 18 जालसाज पकड़े जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती परीक्षा में अनुचित साधन इस्तेमाल करने व पास होने के लिए रुपये देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित थी।

पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

आरोपियों द्वारा जालसाजी करने के प्रमाण मिले थे। इसके आधार पर महानगर थाने में पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। हरियाणा के पंचकुला का हेम गुप्ता, जींद के पौली जुलाना का राहुल, मैनपुरी भोगांव का यादवेंद्र, शामली कैराना गोठावाड़ का अंकित सिंह, हरियाणा जींद के गोगड़िया का राहुल, हाथरस के चंद्रगढ़ी का देवेंद्र कुमार, सहारनपुर के रामपुर मनिहारन स्थित बग्घाखेड़ी निवासी सत्येंद्र कुमार, शिकोहाबाद हरमनपुर का हरिमोहन, फिरोजाबाद के जोशियाना का जितेश कुमार, सहारनपुर के जनधेड़ा समसपुर रामपुर का देव चौधरी, प्रोफेसर कॉलोनी का सचिन कुमार और सहारनपुर के बुढेरा निवासी अंकुर कुमार शामिल हैं। मुकदमा दर्ज कर सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से आठ मोबाइल बरामद हुए।

यह भी पढ़ेंः चक्रवात में बदला बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के आसार

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago