होम / 400KG Lock Ready For Ram Mandir: अलीगढ़ में तैयार हुआ राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला, 30 किलो की है चाबी

400KG Lock Ready For Ram Mandir: अलीगढ़ में तैयार हुआ राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला, 30 किलो की है चाबी

• LAST UPDATED : January 10, 2022

इंडिया न्यूज, अलीगढ़:
400KG Lock Ready For Ram Mandir: भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर (Temple of Lord Shri Ram) अयोध्या में बन रहा है। जिसके लिए अलीगढ़ में 400 किलो का ताला तैयार किया गया है। यह ताला अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में रखा गया है, जहां लोग इसे देख इसकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। प्रदर्शनी में रखे 10 फीट ऊंचे इस ताले के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं। प्रदर्शनी के बाद राम मंदिर प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

400KG Lock Ready For Ram Mandir

ताले की चाबी का वजन 30 किलो 400KG Lock Ready For Ram Mandir

अलीगढ़ के ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश ने कारीगरों के साथ मिलकर इस ताले का निर्माण किया है। इस बारे में वह बताते हैं कि इस ताले की मोटाई 6 इंच, लंबाई 10 फीट और चौड़ाई 6 फीट है। इसे खोलने और बंद करने के लिए जो चाबी तैयार की गई है, उसका वजन 30 किलो है। इसकी दो चाबी बनाई गई हैं। इस ताले को तैयार करने में लगभग 1 लाख रुपए का खर्च आया है।

परेड में शामिल करने की गुजारिश 400KG Lock Ready For Ram Mandir

सत्यप्रकाश चाहते हैं कि ताले को 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाए। इसके लिए सत्यप्रकाश ने सीएम योगी और पीएम मोदी को पत्र भेजकर गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि अगर मौका मिला तो अलीगढ़ का यह हुनर सारा देश देख सकेगा। सत्यप्रकाश ने बताया है कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे। आयरन के हुड़का, बॉक्स, लीवर को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले की बॉडी पर स्टील की स्क्रैप शीट लगाई जाएगी।

Read More: BJP Meeting in Delhi On 11 January: भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को दिल्ली में करेगी उम्मीदवारों को लेकर मंथन, 13 जनवरी को कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox