होम / 600 Bigha wheat Crop burnt in Mainpuri Update : अग्निकांड में किसान तबाह होते देख फूट-फूटकर रोए किसान

600 Bigha wheat Crop burnt in Mainpuri Update : अग्निकांड में किसान तबाह होते देख फूट-फूटकर रोए किसान

• LAST UPDATED : April 8, 2022

600 Bigha wheat Crop burnt in Mainpuri Update


इंडिया न्यूज, मैनपुरी :600 Bigha wheat Crop burnt in Mainpuri Update मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को खेतों में आग लगने से 600 बीघा गेहूं की फसल के साथ किसानों के अरमान भी जल गए। गांव विक्रमपुर में एक खेत में आग लगी। तेज हवा के कारण आग एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। किसान खेतों पर पहुंच गए, लेकिन आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान अपने सामने मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे।

कड़ी मेहनत किसानों ने गेहूं की फसल उगाई थी। इस फसल से कई परिवारों के अरमान जुड़े थे, लेकिन आग ने सब तबाह कर दिया। फसल जलता देख किसान फूट-फूटकर रोए। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार अग्निकांड से हुए नुकसान आंकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।

दोपहर दो बजे लगी आग 600 Bigha wheat Crop burnt in Mainpuri Update

आग की घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई। ज्यादातर किसान अपने घरों पर थे। खेतों से धुआं उठता देखा तो किसान खेतों की ओर भागे। बच्चे, बड़े-बुजुर्ग सभी आग बुझाने में जुटे गए, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।
जब तब दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक 600 बीघा फसल जल चुकी थी। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस अग्निकांड से तीन गांव के 22 किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

Also Read : 50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri : 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox