होम / बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में 7 की मौत, कासगंज में हुआ भीषण हादसा, सात गंभीर

बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में 7 की मौत, कासगंज में हुआ भीषण हादसा, सात गंभीर

• LAST UPDATED : May 3, 2022

इंडिया न्यूज, कासगंज।

पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के निकट बोलेरो और टेंपो की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना मंगलवार की है।

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां

जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार थी, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित 6 की मौत हो गई। बोलेरो में 8 लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार लोगों को मामूली चोट आई है।

यह भी पढ़ेंः जोधपुर में दो समुदायों बीच हुई झड़पें, झंडे को लेकर विवाद के बाद इंटरनेट बंद

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox