होम / उन्नाव में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, भगवान का रूप मान रहे लोग

उन्नाव में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, भगवान का रूप मान रहे लोग

• LAST UPDATED : July 21, 2022

इंडिया न्यूज, उन्नाव (UP news) : उन्नाव की मियागंज सीएचसी में प्रसूता ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। उसके चार हाथ व चार पैर है। इससे लोग भगवान का रूप मान रहे हैं। अनूठे बच्चे के पैदा होने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही समय में बच्चे को देखने के लिए भीड़ का जमावड़ा लग गया।

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

ब्लॉक मियागंज क्षेत्र के कल्ली अडार निवासी प्रदीप की पत्नी सुषमा को सीएचसी में प्रसव हुआ। प्रसव के बाद बच्चे के चार हाथ और पैर देखकर सभी दंग रह गए। डॉक्टर के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनीं, पीएम मोदी ने बधाई दी

सर्जरी से अलग किए जाएंगे अतिरिक्त अंग

डॉक्टर शोएब अली ने जच्चा बच्चा दोनों की जांच कर उसे लखनऊ बाल सर्जरी विभाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया कि ऐसे बच्चे विकृत कहे जाते हैं। बाल सर्जरी विभाग में यदि संभव हो तो इनका जो शरीर अलग से जुड़े हुआ है। उसे आॅपरेशन से अलग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः नर्सिग होम में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ कर लापरवाही का लगाया आरोप

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox