Categories: मनोरंजन

Accident In Banda: एक्सीडेंट इन बांदा, प्लाटून पुल से धान लदा ट्रक यमुना नदी में गिरा, शुक्रवार की रात को गिरा था, तीन दिन बाद मिला ड्राइवर का शव

इंडिया न्यूज, बांदा:Accident In Banda 

बांदा के बारा-गलौली प्लाटून पुल से धान से लदा हुआ ट्रक यमुना नदी में गिर गया। तीन दिन की जद्दोजहद के बाद एसडीआरएफ की टीम ने ड्राइवर का शव नदी से निकाला।
हरियाणा नंबर का ट्रक अतर्रा से धान लादकर गाजियाबाद के लिए चला था। शुक्रवार की रात ट्रक पांटून पुल से नीचे गिर गया था। शनिवार सुबह राहगीरों की सूचना पर फतेहपुर की जाफरगंज और बांदा के जसपुरा की पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे लोगों की तलाश शुरू की गई थी। रविवार को केबिन से बाहर हाथ देख गोताखोरों ने खलासी का शव बरामद कर लिया था।

ट्रक में लोड थी 300 बोरी धान Accident In Banda

ट्रक में करीब तीस टन यानी तीन सौ धान की बोरियां लदी थीं। जिससे ट्रक गहराई में चला गया। हादसे की जानकारी के बाद दिल्ली से ट्रक मालिक मनोज गर्ग भी पहुंच गए। खलासी फरुर्खाबाद के लाल दरवाजा निवासी 30 वर्षीय साजिद पुत्र बाबूअली का शव बरामद होने के बाद चालक की तलाश की जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे के बाद कन्नौज के पठान टोला निवासी चालक 30 वर्षीय शकील पुत्र मो. शमीम का शव बरामद किया जा सका।

Read More : Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra : मालिश तेल मालिश… सर जो तेरा चकराए दिल डूबा जाए

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago