Categories: मनोरंजन

Accident In holi : होली पर लखनऊ में सड़क हादसों में तीन की मौत

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Accident In holi होली के मौके पर वाहनों की तेज रफ्तार ने तीन परिवारों को जिंदगी भर का दंश दे दिया। अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सड़क हादसे बंथरा, फैजाबाद रोड, लोहिया पथ पर हुए हैं।

Accident In holi बंथरा बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में औराव गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राजकिशोर की मौत हो गई। जबकि लाला खेड़ा के रहने वाले प्रिंस और उनके एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, राजकिशोर दोपहर में होली का सामान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। विक्रम हास्पिटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में राजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रिंस के अलावा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। राजकिशोर के परिवार में उनकी पत्नी देशरानी और एक बेटा है।

Accident In holi बाराबंकी के रामनगर के रहने वाले 52 वर्षीय सत्तन गुरुवार दोपहर फैजाबाद रोड पर चिनहट में सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सत्तन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसा लोहिया पथ पर भी हुआ। जहांं अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय शिक्षक प्रकाश चंद्र तिवारी की मौत हो गई।

Accident In holi जियामऊ मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक, प्रकाश चंद्र तिवारी एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। वह आलमबाग दामोदरनगर में रहते थे। किसी काम से वह गोमतीनगर जा रहे थे। इस बीच जियामऊ मोड़ पर आटो से उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रकाश चंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कपड़ों की तलाशी में मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी गई। परिवार में पत्नी रेनू और एक बेटा है।

Also Read :  Narsingh Grand Procession Took Out In Gorakhpur : गोरखपुर में निकली  नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा, सीएम योगी ने की अगुवाई, हर्ष और उल्लास में डूबे श्रद्धालु, उड़े अबीर और गुलाल

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago