होम / Accident: वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग बस और ट्रक में टक्कर, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल 

Accident: वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग बस और ट्रक में टक्कर, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल 

• LAST UPDATED : December 18, 2022

Accident

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh) । वाराणसी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है। मिली जानकारी अनुसार बस तीर्थ यात्रियों को लेकर वाराणसी में दर्शन के लिए जा रही थी। मगर रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

13 यात्री घायल 
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर्यटक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में महाराष्ट्र के 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सब तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे। घायलों में आठ महिलाएं, चार पुरुष और बस कंडक्टर दीनानाथ शामिल हैं, जो यूपी के भदोही के अल्मोरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बाकी सब महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। लंका थाने की रमना पुलिस चौकी के प्रभारी अमित राय हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है और सभी घायलों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। उनके परिवार और रिश्तेदारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस अहमदनगर आए 45 बस यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। इससे पहले यह सब यात्री प्रयागराज और अयोध्या में तीर्थ दर्शन कर चुके थे।

यह भी पढ़ें: UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक मामला अब हाईकोर्ट में, जमानत ख़ारिज कराने के एसटीएफ ने दर्ज किया मामला  

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox