Categories: मनोरंजन

Acid Thrown on Teenager in Sahaswan : सहसवान में किशोरी पर फेंका तेजाब, अगवा करने में फेल होने पर किया वारदात

इंडिया न्यूज, बदायूं।

Acid Thrown on Teenager in Sahaswan : सहसवान में घर में घुसे युवक ने किशोरी को अगवा करने की कोशिश की। विरोध पर सफल न होने पर वह किशोरी के ऊपर तेजाब फेंककर भाग गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी 17 वर्षीय पुत्री को परेशान करता है। इसके चलते परिवार के लोगों ने किशोरी की पढ़ाई बंद करा दी थी। हालांकि, युवक लगातार उसे परेशान करता रहा। 17 मार्च की रात एक बजे किशोरी स्वजनों के साथ घर में सो रही थी।

किशोरी के विरोध करने पर जागे परिजन (Acid Thrown on Teenager in Sahaswan)

किशोरी ने विरोध किया और परिवार के लोग जागे तो आरोपी ने किशोरी के ऊपर तेजाब फेंका और फरार हो गया। तेजाब से किशोरी के कपड़े जल गए। शरीर का कुछ हिस्सा भी आंशिक रूप से चपेट में आया। किशोरी के पिता ने आसिफ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

(Acid Thrown on Teenager in Sahaswan)

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago