होम / Agniveer Bharti: आगरा में अग्निवीर भर्ती शुरू, एक अगस्त तक के लिए रूट चार्ट जारी

Agniveer Bharti: आगरा में अग्निवीर भर्ती शुरू, एक अगस्त तक के लिए रूट चार्ट जारी

• LAST UPDATED : July 13, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश की आगरा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। 30 जून को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। निर्देशक कर्नल रिशमा सरीन ने जानकारी दी कि यह भर्ती रैली 1 अगस्त तक चलेगी, जिसमें अग्निवीर भर्ती की रैलियां निकाली जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के चलते कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है और नए मार्गों का विवरण प्रदान किया गया है। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को सभी जरुरी दस्तावेजों को साथ लाना होगा। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को1600 मीटर की दौड़ 5-7 मिनट में पूरी करनी होगी। सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस, स्वास्थय, अन्य शारीरिक क्षमताओं को भी जांचा जाएगा।

Read More: Kashi Ghat: काशी में नए घाट का निर्माण जारी, क्या होगी खासियत? जानें यहां

ट्रैफिक रूट में बदलाव

आपको बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, उनके लिए नए रूट चार्ट जारी कर दिए गए हैं ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभ्यर्थियों का आना आज शाम से आना शुरू हो जाएगा और सुबह रैलियां निकलेंगी और इस समय खासकर बड़े वाहनों का आवागमन अधिक देखा जाता हैं। जिस वजह से रास्तों को लेकर बदलाव किए गए। निवासियों को भी इस नए रूट चार्ट की जानकारी दे दी गई हैं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बाकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Read More: UP Flood: बाढ़ में पीड़ितों का सहारा बने CM योगी, 12 जिलों को पहुंचाई मदद

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox