होम / Agra News: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को मिलेगी राहत, 5 हजार से लेकर एक लाख तक की छूट…

Agra News: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को मिलेगी राहत, 5 हजार से लेकर एक लाख तक की छूट…

• LAST UPDATED : August 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rinki Upadhyay, Agra News: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को राहत मिलने जा रही है। जिन लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदें हैं। उन्हें 15 हजार से लेकर एक लाख तक की छूट की राशि मिलने जा रही है। इसके लिए अक्तूबर 2022 से 31 अगस्त तक खरीदे जाने वाहन चालकों को छूट मिलेगी।

प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

जिन लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदें हैं। उन्हें 15 हजार से लेकर एक लाख तक की छूट की राशि मिलने जा रही है। इसके लिए उन्हें जिस डीलर से वाहन खरीदा है, वहां आवेदन करना होगा। तीन चरणों में सत्यापन के बाद वाहन स्वामी के खातों में छूट की धनराशि भेज दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ से वाहन स्वामियों को राहत दिए जाने का निर्णय लिया है। जिन वाहन स्वामियों ने अक्तूबर 2022 के बाद दोपहिया और चार पहिया वाहन खरीदें हैं, उन्हें 15 हजार से एक लाख रुपये तक प्रदेश सरकार वापस करेगी।

तीन चरणों के बाद मिलेगी धनराशी

पहले चरण में वाहन स्वामी को उस डीलर के पास जाना होगा, जहां से उसने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा है। डीलर द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके बाद डीलर द्वारा आनलाइन ही संभागीय परिवहन अधिकारी के पोर्टल पर भेजा जाएगा। यहां पर सत्यापन होने के बाद परिवहन के पोर्टल पर लखनऊ भेजा जाएगा। वहां पर सत्यापन होने के बाद सीधे वाहन स्वामी के खाते में छूट की धनराशि भेज दी जाएगी। 31 अगस्त तक पहले आओ पहले पाओ की नीति पर आवेदन मांगे गए हैं।

जिन लोगों ने 22 अक्तूबर 2022 से 31 अगस्त तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं, या खरीदेंगे। उन्हें प्रदेश सरकार छूट देने जा रही है। यह धनराशि एक लाख तक की है। सत्यापन के बाद धनराशि सीधे वाहन स्वामी के खाते में शासन स्तर से भेज दी जाएगी।

Also read: Uttarakhand Weather Update : देहरादून सहित 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox