होम / Agra News : आगरा में तैयारियां जोरों से, सड़कों के दोनो ओर रंग बिरंगे झंडों से सजाया गया

Agra News : आगरा में तैयारियां जोरों से, सड़कों के दोनो ओर रंग बिरंगे झंडों से सजाया गया

• LAST UPDATED : September 8, 2023

India news(इंडिया न्यूज़), Agra News : भारत G-20 की मेज़बानी करने जा रहा है। जिसको लेकर विदेशी मेहमान देश की राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। और दिल्ली मेहमान नवाजी के लिए सज कर तैयार है। वही इसको लेकर ताजनगरी आगरा में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं, की विदेशी मेहमान दुनिया की खूबसूरत इमारत ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंच सकते हैं।

विदेशी मेंहमानो के लिए आगरा सज कर तैयार

पिछली बार हुए G 20 सम्मेलन में आगरा पहुंचे विदेशी मेहमानों की मेज़बानी ऐतिहासिक रही थी। जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी की थी।

इस बार भी ताज के शहर आगरा को खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल और रेलवे स्टेशन सहित शहर भर में नगर निगम और आवास विकास प्राधिकरण द्वारा विशेष अभियान चलाकर शहर को चमकाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

सड़के रंग बिरंगे झंडों से सजाया गया

विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर वीवीआईपी रूट को पेंटिंग और खूबसूरत गमलों से लेकर सड़कों के दोनो ओर रंग बिरंगे झंडों से सजाया गया है।

कहा ये भी जा रहा है इस बार भी G20 में आने वाले विदेशी मेहमानों की मेज़बानी भारत की ओर से ऐतिहासिक बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें –  08 September 2023 Rashifal: इन राशियों के लिए आज का दिन खास रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox