Agra News: ट्रेन से सफर कर रहे कुछ यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबियत,दो यात्रियों ने तोड़ा दम

India News (इंडिया न्यूज़), Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि ट्रेन से सफर कर रहे कुछ यात्रियों की अचानक तबियत खराब हो गई। जिस कारण दो यात्रियों की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों के एक दल के कुछ लोग अचानक बिमार पड़ गए। इस दौरान दो रेल यात्रियों की मौत हो गई।

तीर्थयात्रा के लिए निकले थे यात्री

बताया जा रहा है कि 90 यात्रियों का दल कोटा-पटीना एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा था। बता दें यह सभी यात्री छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं। जो की तीर्थयात्रा के लिए निकले थे और इन यात्रियों का दल वाराणसी से दर्शन करने के बाद मथुरा और वृन्दावन दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे 6 यात्री बीमार हो गए और उन्हें उल्टी और लूज मोशन की शिकायत देखने को मिली।

यात्रियों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के अस्पताल में किया भर्ती

इसकी सूचना मिलने पर यात्रियों को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतार कर इलाज के लिए यात्रियोंं को अस्पताल  में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे यात्री को एसएन मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक महिला यात्री की सफर के दौरान चलती ट्रेन में ही मौके पर मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य शख्स को आगरा कैंट पर डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया।

अत्यधिक गर्मी की वजह से तोड़ा दम

फिलहाल मामले में यात्रियों की बिगड़ी तबियत और मौत के पीछे का कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी वह सावन के महीने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए गए थे। रास्ते में ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। जिस वजह से यात्रा के दौरान दो यात्रियों को मौत हो गई है जबकि 6 का अस्पताल में इलाजव चल रहा है।

ALSO READ

 

 

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago