होम / AIMIM Released Fourth Candidates List: यूपी चुनाव के लिए AIMIM ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

AIMIM Released Fourth Candidates List: यूपी चुनाव के लिए AIMIM ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

• LAST UPDATED : January 20, 2022

AIMIM Released Fourth Candidates List

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
AIMIM Released Fourth Candidates List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) का बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनितिक दल अपने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार रहीं हैं। चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रदेश में राजनीतिक घमासान जारी है। इस बार के उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM भी है।

AIMIM Released Fourth Candidates List

चौथी लिस्ट में 3 उम्मीदवार

गुरुवार को AIMIM ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम- भीम सिंह बलियां (बुधाना, मुज़फ्फरनगर), हाजी इंजी कुमैल अशरफ खान (कुर्सी, बाराबांकी) और मौलाना लाईक़ (नानपारा, बहराइच) शामिल हैं। इससे पहले AIMIM तीन सूचियां और जारी कर चुकी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Read More: Akhilesh Will Contest From Karhal in Mainpuri: मैनपुरी के करहल से मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, 2007 से लगातार विजयी रथ पर सवार है सपा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox