होम / Akanksha Dubey Case: अभिनेत्री सुसाइड मामले में नई अपडेट, इस समाज के लोगों ने कहा हम आकांक्षा की मां के साथ

Akanksha Dubey Case: अभिनेत्री सुसाइड मामले में नई अपडेट, इस समाज के लोगों ने कहा हम आकांक्षा की मां के साथ

• LAST UPDATED : May 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले (Akanksha Dubey Case) में जांच जारी है। इस मामले के मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) वाराणसी जेल में बंद है। वहीं संदीप सिंह (Sandeep Singh) को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां ने कहा कि पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है। अब इस मामले में आकांक्षा की मां मधु (Madhu Dubey) दुबे को वाराणसी (Varanasi News) के किन्नर समाज का साथ मिला है। दरअसल काशी के सलमान किन्नर अपने समर्थकों के साथ बनारस के अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह को ज्ञापन देकर, इस घटना की निष्पक्ष जांच करने को कहा है। वहीं इस मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले के निष्कर्ष तक पहुंचेगी।

किन्नर समाज ने दिया मधु दुबे का साथ

वाराणसी के किन्नर समाज ने मधु दुबे का साथ दिया है। उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त को इस मामले में ज्ञापन भी सौंपा है। किन्नरों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं होगी तो हम लोग यही मुख्यालय पर धरना देंगे और सीबीआई की जांच की मांग करेंगे। वहीं मधु दुबे का कहना है कि अभी तक एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की विसरा की रिपोर्ट नहीं आई है साथ ही संदीप सिंह अरुण पांडे और श्रद्धा पांडे को पुलिस ने छोड़ा क्यों, इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। जानकारी हो कि कई सवालों को लेकर आज अपर पुलिस आयुक्त के कार्यालय में किन्नर समाज और आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे मिली।

25 मार्च को आकांक्षा ने किया था सुसाईड

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। खबर सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई थी। तो वहीं इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर पर ही अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे वारणसी के कारागार में बंद किया गया है। मामले की तप्तीश जारी है।

Also Read:

UP Politics: ‘सपा देगी भ्रष्ट अफसरों की सूची और फोटो, सरकार इनको नौकरी से करे बाहर’, ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव !

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox