Categories: मनोरंजन

Akanksha Dubey Case: सिंगर समर सिंह पर हुई एफआईआर, आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए कई आरोप

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे मौत मामले में नया खुलासा सामने आया है। कल एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने उनके दोस्त सिंगर समर सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बात के सामने आने के बाद फैंस स्तब्ध हो गए हैं। दरअसल बीते रविवार आकांक्षा का शव वाराणसी के सारनाथ में एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकते हुए मिला था।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस की जांच पुलिस कर रही है। वहीं एक्ट्रेस के परिवार ने उनके हत्या की आशंका जताई है। आकांक्षा की मां ने पुलिस में सिंगर समर सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उनके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां ने वाराणसी पहुंचकर भोजपुरी के गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद से भोजपुरी सिनेमा में हड़कंप मच गया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि समर सिंह और उनके भाई ने उनकी बेटी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये कमाएं। मगर इन दोनों ने पैसे नहीं दिए।

आकांक्षा की मां का कहना है कि “21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमक भी दी थी, ये बात आकांक्षा ने खुद उन्हें फोन करके बताई थी।”

कल होटल के कमरे मे मिला था शव

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे का शव कल वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। भदोही निवासी 25 वर्षीय आकांक्षा अपने फिल्म की शूटिंग के लिए विगत 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। कल फिल्म सेट से जब एक लड़का उन्हें बुलाने आया तो उनका शव कमरे के पंखें में लटकता मिला। इस खबर के बाहर आने के बाद भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Also Read: आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मर्डर मिस्ट्री पर परिजनों का आया बड़ा बयान, दस साल पहले मुंबई आई थी आकांक्षा

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago