Akanksha Dubey Death: मौत से कुछ घंटे पहले आकांक्षा ने किया था एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मैसेज, जानें क्या कुछ हुई बात!

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या को लेकर जांच चल रही है। इस बीच परिवार ने सिंगर समर सिंह पर आरोप लगाया है। उनके खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। आकांक्षा के परिवार के लोगों का कहना है कि समर सिंह ने एक्ट्रेस आकांक्षा की हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस प्रकरण में एक नई जानकारी सामने आई है।

दरअसल एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर से भोजपुरी जगत में शोक की लहर है। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि आकांक्षा नें उनको मैसेज किया था। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी है।

आकांक्षा ने किया अक्षरा को मैसेज

मिली जानकाकी के अनुसार अभिनेत्री ने मौत से एक दिन पहले अपनी बात शेयर करने के लिए अक्षरा सिंह से भी संपर्क किया था और इसका खुलासा हाल ही में खुद लेडी स्टार ने एक पोस्ट में किया है। अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे कहती हैं, ‘क्या लिखूं क्या कहूं समझ नहीं आ रहा, कल का तुम्हारा मेसेज कहा हो दीदी वाराणसी में ? मुझे अब तक यक़ीन नहीं हो रहा है ये वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता पिता को उम्मीद एक बेहतर ज़िंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक़्त है जागो और कुछ ग़लत करने से पहले अपने माता पिता का एक बार सोचो।’

वाराणसी के एक होटल मिला था अभिनेत्री का शव

आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के होटल में मिला था। बताया जा रहा है कि आकांक्षा रात के 2 बजे लाइव भी आई थी। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार की कोई पुष्टी नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मां मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह ने 21 मार्च को आकांक्षा को मारने की धमकी दी थी। अब इस मामले मे नए नए खुलासे रोज हो रहें हैं।

Also Read: Akanksha Dubey Case: सिंगर समर सिंह पर हुई एफआईआर, आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए कई आरोप

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मर्डर मिस्ट्री पर परिजनों का आया बड़ा बयान, दस साल पहले मुंबई आई थी आकांक्षा

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago