होम / Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case: उन्नाव मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी सफाई, बोले- हत्यारोपी से नहीं है कोई नाता, 4 साल पहले हो चुका है फतेह बहादुर सिंह का देहांत

Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case: उन्नाव मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी सफाई, बोले- हत्यारोपी से नहीं है कोई नाता, 4 साल पहले हो चुका है फतेह बहादुर सिंह का देहांत

• LAST UPDATED : February 12, 2022

Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case: उन्नाव मर्डर केस (Unnao Murder Case) में राजनीति तेज होती जा रही है। इस मामले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बयान जारी किया है। अखिलेश ने कहा है कि जिन सपा नेता का नाम इसके साथ जोड़ा जा रहा है। उनका निधन हुए 4 साल हो चुका है। आखिर पुलिस को इतने दिन क्यों लग गए ढूंढने में। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई पहले भी कर सकती थी। मृत युवती की मां जो भी मांग कर रही हैं वह पूरी की जाएं।

सपा ने ट्वीट कर यूपी सरकार को घेरा

मामले में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी राज में अन्याय तले फिर उन्नाव में हुआ बेटी से जघन्य अपराध। दलित बेटी की हत्या के जिम्मेदरार सीएम हैं। हत्यारोपी का सपा से कोई नाता नहीं है। मिशन शक्ति का प्रचार करने वाली सरकार में नहीं सुनी गई बेटी की गुहार। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना। दोषियों को कठोतम सजा मिले।

मामले पर उन्नाव पुलिस के एएसपी शशि शेखर सिंह (ASP Shashi Shekhar Singh) ने जानकारी देते हुए कहा है कि 8 दिसंबर को एक युवती की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर हमने एफआईआऱ दर्ज की। एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके आधार पर हमें गुरुवार को शव बरामद हुआ है। मामले में अब तक एक व्यक्ति को जेल भेजा है। मामले में जांच जारी है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा से मांगा जवाब

उन्नाव मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा है कि उन्नाव में जो घटा वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही। अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। बीजेपी को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी?

एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने सीएम को टैग कर कहा कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

Also Read : Family Deny To Funeral Of Their Daughter: उन्नाव में पीड़ित परिवार ने नहीं किया युवती के शव का अंतिम संस्कार, प्रशासन के सामने रखीं शर्तें

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox