Categories: मनोरंजन

Akhilesh Yadav Released Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश यादव ने जारी किया समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र, किसानों को मुफ्त बिजली और केजी से लेकर पीजी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान

Akhilesh Yadav Released Samajwadi Party Manifesto

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Akhilesh Yadav Released Samajwadi Party Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के पहले चरण (First Phase) का मतदान शुरू होने में दो दिन बाकी हैं। चुनाव से पहले मंगलवार, 8 फरवरी को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को ‘समाजवादी वचन पत्र’ का नाम दिया है। सपा ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग के लिए कई ऐलान किए हैं। सपा ने सभी फसलों पर MSP देने का ऐलान किया है। किसानों को मुफ्त बिजली और KG से PG तक लड़कियों को फ्री शिक्षा देने का ऐलान किया है।

घोषणा पत्र को समाजवादी वचन पत्र दिया नाम

अखिलेश यादव ने घोषणापत्र को ‘समाजवादी वचन पत्र’ नाम दिया, साथ ही इसकी टैग लाइन- ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखा है। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ के साथ हम 2022 के घोषणापत्र के रूप में इस दस्तावेज के साथ लोगों के पास जा रहे हैं। घोषणापत्र के मुताबिक अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके साथ महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

किसानों को 4 साल में कर्ज मुक्त बनाएंगे

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। इसके साथ सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन के तहत महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। हमारी सरकार बनी तो गांवों और शहरों को सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी देकर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।’

गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों के लिए कहा कि ’12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप देंगे। इसके अलावा हर गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। सपा सरकार बनने पर प्रदेश में समाजवादी कैंटीन की शुरुआत की जाएगी जिसमें 10 रुपए में खाना दिया जाएगा। हर जिले में मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। बीपीएल कार्ड धारकों को साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।’

Read More: Supreme Court Refuses to Grant Bail to Azam Khan: आजम खान की नहीं मिली चुनाव प्रचार के लिए जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका

Connect With Us: Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago