Categories: मनोरंजन

Akhilesh Yadav Said In Kannauj : कन्नौज में अखिलेश यादव बोले-जहां चुनाव होता है वहां पर छापा पड़ता है, भाजपा लोगों को करती है परेशान

इंडिया न्यूज, कन्नौज:

Akhilesh Yadav Said In Kannauj समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों के यहां पर छापे तय थे।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है भाजपा Akhilesh Yadav Said In Kannauj

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग तो भाजपा की आदत सी हो गई है। जहां पर चुनाव होता है, वहां पर छापा मारने की कार्रवाई चालू कर देती है। नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे।

ये समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे और उन्होंने अपने ही साथी पीयूष जैन को ढूंढ निकाला। अब अपनी खीझ मिटाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है और इनके साथ कई और भी लपेटे में आ गए हैं क्योंकि भाजपा को दिखाना है कि हम निष्पक्ष हैं।


भाजपा का प्रयास लोगों को परेशान करना है Akhilesh Yadav Said In Kannauj

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज तथा पास का क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ है। भाजपा का प्रयास यहां पर लोगों को परेशान करने की है। यहां पर इत्र का व्यापार सैकड़ों वर्ष पुराना है। इससे लोगों को रोजगार तथा व्यवसाय मिल रहा है। लाखों लोग इससे जुड़े हैं।

हमने यहां पर परफ्यूम पार्क बनवाने की योजना बनाने के साथ इसको अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर लाने का था। भाजपा सरकार का प्रयास कन्नौज को उपेक्षित करने का है। यहां पर छापे इसी कारण मारे जा रहे हैं। कन्नौज में काऊ मिल्क का प्लांट भी भाजपा ने बरबाद कर दिया है।

Read More: CM Yogi Gave New Year Gift to ASHA Workers: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा कार्यकर्ताओं को दिया नए साल का तोहफा, 700 की जगह हर महीने मिलेगा 1500 रुपए मानदेय

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago