Categories: मनोरंजन

अखिलेश यादव को जन्मदिन, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Akhilesh Yadav’s birthday : यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज यानि की एक जुलाई को 49 साल के हो गए। आज उनका जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन की बधाई दी।

सीएम ने किया फोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई का ट्वीट भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया।

जन्मदिन पर फल वितरण और रक्तदान शिविर

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता रक्तदान करने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करा रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं ने केक काटा है।

यह भी पढ़ेंः 198 रुपये कम हुए कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, जानें अब कितने देने होंगे उपभोक्ताओं को

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago