Aligarh News: 4 लाख मस्जिदों को मुक्त करा कर हिंदुओं को दिया जाए वापस: बोले योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

India News (इंडिया न्यूज़), Mohit Gupta, Aligarh News: ज्ञानवापी मामले के बाद अब कई हिंदू संगठन अब अन्य मस्जिदों पर भी कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। ज्ञानवापी मामले के बाद प्रदेश की योगी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने भी देशभर के सभी मस्जिदों को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा है कि देश भर के 4 लाख मंदिरों पर मुगल आक्रांताऔ औरंगजेब ने अतिक्रमण किया और मंदिरों की जगह मस्जिद बना दी गई,ऐसे में अब वक्त आ गया है कि इन सभी 4 लाख मस्जिदों को हिंदू समाज को वापस कर दिया जाए।

मंत्री रघुराज सिंह ने कहा

आपको बताते चलें कि ज्ञानवापी मामले को लेकर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि ज्ञानवापी पर कोई कार्यवाही नहीं है। हिंदू भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि डेढ़ सौ करोड़ में से 120 करोड़ हिंदू है। इसलिए औरगंजेब ने 400000 मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। मैं तो कहूंगा कि पूरे देश के 400000 मंदिरों को तत्काल प्रभाव से हमको हिंदू मंदिर बना देना चाहिए।

हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं

हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। क्योंकि यह सपा बसपा कांग्रेस चोर के भाई लुटेरे वाले लोग हैं। इनकी सोच उनकी भावना है कि मुस्लिम पस्त लोग हैं मुस्लिम वोट हमको मिल जाए। यह इसी पर काम करते है। हिंदू विरोधी मानसिकता के लोग हैं। उनके सपने साकार नहीं होंगे। और ना सपने साकार होने देंगे। इसलिए वहां सबसे पहले भगवान शिव ने पार्वती को संदेश दिया था। सृष्टि की रचना जब करने का प्रारंभ किया था उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी विश्वनाथ है और वहीं से उन्होंने संदेश दिया था मां पार्वती को कि हे पार्वती आज से मैं सृष्टि की रचना करने जा रहा हूं। सृष्टि की रचना वहीं से हुई है।

मुसलमानों ने कर रखा है कब्जा

इसीलिए मस्जिद का क्या लेना देना वहां से, हमारे आराध्य देव का स्थान है और आराध्य देव का स्थान तत्काल खाली करना चाहिए और 400000 मंदिर जो पूरे देश भर में है मुसलमानों ने कब्जा कर रखा है मस्जिद बना रखी है उनको तत्काल प्रभाव से मुक्त करा कर हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। इनकी हैसियत नहीं है कि ऐसे मंदिर बना लें। आप देख लीजिए कि ताजमहल भी तेजो महल था उसको ताजमहल कर दिया। तो सब जगह इन्होंने जो मुगल आक्रांता थे वह आए और उन्होंने यह सब स्थापित किये।

अब हमारी लोकशाही में लोकतंत्र है और लोकतंत्र के माध्यम से कोर्ट के माध्यम से यह सारे मंदिर हमको मिलने चाहिए। देश में दूसरे पक्ष का काम है शांति स्थापित रखनी चाहिए। अन्यथा ठीक नहीं होगा। 120 करोड़ हिंदू हैं और वह केवल 25 करोड़ हैं। ठीक नहीं रहेगा। और जैसे ओवैसी और उनके भाई वगैरह बोलते हैं हम उनको नहीं कहते कि 3 घंटे के लिए छोड़ दो और हमें दे दो। हमारी सोच यह नहीं है। लेकिन हमारी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। इसलिए आज भाजपा देश पर राज कर रही है।

Also Read: Bareilly News: बरेली की फरजाना ने प्यार में बदला धर्म, सरस्वती बनकर वीरेन्द्र के साथ लिए 7 फेरे

 

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago