होम / Alka Lamba Getting pulled : सोशल मीडिया पर अखिलेश और शिवपाल की फोटो पर कमेंट करना अलका लांबा को पड़ा भारी, हो रही खिंचाई

Alka Lamba Getting pulled : सोशल मीडिया पर अखिलेश और शिवपाल की फोटो पर कमेंट करना अलका लांबा को पड़ा भारी, हो रही खिंचाई

• LAST UPDATED : December 17, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Alka Lamba Getting pulled अपनी टिप्पणी और बयानों के लिए चर्चित कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा लगातार विवादों में बनी रहती है। ट्वीटर और फेसबुक समेत अन्य इंटरनेट मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वालीं कांग्रेस नेता अलका लांबा उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर टिप्पणी करके फंस गई हैं। वह अलोचना का शिकार हो रही हैं।

लोग कांग्रेस पर ही उठाने लगे सवाल Alka Lamba Getting pulled

बृहस्पतिवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात ट्वीट के जरिये यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन का ऐलान किया। इस बाबत एक तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। इसमें अपने घर के बाहर शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए अलका लांबा ने लिखा है- ‘किसी से भी गठजोड़ कर लीजिए सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी उत्तर प्रदेश में।’ इस पर अब लगातार टिप्पणियां शुरू हो गई है। ज्यादातर लोग अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेस की दमदार उपस्थिति को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह रहे बयान Alka Lamba Getting pulled

अलका लांबा के इस बयान पर एक फेसबुक यूजर अरविन्द कुमार ने लिखा है- ‘आप भारतीय जनता पार्टी से लड़ेगी या समाजवादी पार्टी से। आपकी लड़ाई किससे है। आप जीते भले न लेकिन बीजेपी को जरूर फायदा करा देगी।’ इस प्रतिक्रिया से लगता है कि अरविंद्र कुमार समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं।

वहीं, दूसरे फेसबुक यूजर रामजन हसनपुर ने अलका के समर्थन में लिखा है, लेकिन अंत में जाकर सपा की ओर हो गए हैं- ‘मैडम कांग्रेस के पास संगठन नहीं है। कांग्रेस के नेता फाईव स्टार होटलों में बैठकर सत्ता के सपने देखते हैं और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकतार्ओं को कोई नहीं पूछता है। प्रियंका ने जितनी मेहनत यूपी में की है वो बहुत लाजवाब और काबिल ए तारीफ है, लेकिन इस सब का फायदा सपा को मिलने वाला है।

प्रियंका की मेहनत से लोग समझने लगे हैं कि बीजेपी एक धोखा है लेकिन ये समझदार लोग कांग्रेस के बजाय सपा के साथ जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के पास संगठन नहीं है। यूपी में अखिलेश यादव की सरकार तय सी लग रही है, हां 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ यूपी में उभरकर सामने आएगी।


एक ने अलका की समझदारी पर सवाल उठा दिया Alka Lamba Getting pulled

सुरेश सबलानिया ने लिखा है- ‘अलका जी मैं तो कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा समझदार आप ही मानता था, लेकिन आप भी खुली आंखों से सपने देखती हैं।’ वहीं, लोकमणि प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है- ‘बहुत बड़ी गलतफहमी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।’
वहीं, एक अन्य फेसबुकर यूजर मोहम्मद सौद ने अलका लांबा की बातों के समर्थन में लिखा है- ‘ कांग्रेस ही है जो राष्ट्रीय स्तर पर किसी को फाइल दे सकती है।

Read More: Akhilesh Yadav Targets BJP : गंगा एक्सप्रेसवे बसपा सरकार का प्रोजेक्ट, शनिवार पीएम करने जा रहे शिलान्यास

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox