होम / Almora News: विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, कद्दावर नेता करेंगे शिरकत

Almora News: विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, कद्दावर नेता करेंगे शिरकत

• LAST UPDATED : May 10, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), अल्मोड़ा “ Almora News :” रामाकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के सचिव आत्मा शारदानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अल्मोड़ा में तीन बार आए हैं। ऐसे में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वी वर्षगांठ भव्य और ऐतिहासिक होगी।

भगत सिंह कोश्यारी करेंगे भूमि पूजन

इस साल सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी अल्मोड़ा में रामकृष्ण मिशन की 125वां स्थापना वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता भगत सिंह कोश्यारी स्वामी विवेकानंद गेट का भूमि पूजन करेंगे। जिसके बाद स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वीं वर्षगांठ पर रामाकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा 1 महीने तक सांस्कृतिक और भक्ति सहित तमाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अल्मोड़ा के तमाम बड़े स्कूल कॉलेजों और मेडिकल कॉलेज में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

125 वी वर्षगांठ भव्य और ऐतिहासिक

आयोजन के तहत शोभायात्रा निकाली जाएंगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हिस्सा लेंगे। रामाकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के सचिव आत्मा शारदानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अल्मोड़ा में तीन बार आए हैं। ऐसे में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वी वर्षगांठ भव्य और ऐतिहासिक होगी।

Also Read: Dehradun News : राजधानी दून के जाने माने हॉस्पिटल पर धोखाधड़ी का आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox