होम / Amroha: ‘भारत का झंडा देख ना लूं… पाकिस्तान का झंडा लगाओ’, युवक ने महिला पर बनाया दबाव, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Amroha: ‘भारत का झंडा देख ना लूं… पाकिस्तान का झंडा लगाओ’, युवक ने महिला पर बनाया दबाव, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

• LAST UPDATED : October 13, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, अमरोहा: अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के हक्कानी मोहल्ला में एक युवक ने महिला के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लगाने का दबाव बनाया है। भारत का झंडा देख ना लूं…वरना जान से मार दूंगा। इन अल्फाजों के साथ अमरोहा में एक युवक ने महिला के घर पर लगा भारत का झंडा उतारकर फेंक दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घर के गेट पर लगी भाजपा की नेम प्लेट भी तोड़ दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस पर शिकायत के बाद कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद पीड़िता ने न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। घटना के करीब दो महीने बाद अब न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये था पूरा मामला
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के हक्कानी मोहल्ला में सुजाउल हसन का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मेहताब फात्मा का आरोप है कि उसके घर पर भारत का झंडा लगा हुआ था। 24 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। आधी रात को करीब एक बजे मोहल्ले का ही अरशद अपने अन्य तीन साथियों के साथ घर में घुस आया।

पाकिस्तान का झंडा लगाने की दी धमकी
उसने मेहता फात्मा को धक्के देकर गिरा दिया और कहा कि भारत का झंडा देख ना लूं… पाकिस्तान का झंडा लगाओ… अगर नहीं लगाया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने महिला के गेट पर लगी भारतीय जनता पार्टी की नेम प्लेट भी तोड़ दी। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की।

पीड़िता के विरोध के बाद आरोपी फरार
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। तभी पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई कार्रवाई हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी अरशद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lucknow: सड़क किनारे मिला युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox