इंडिया न्यूज, बरेली (Uttar Pradesh)। युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। दरअसल, युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग पर चल रहा था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। पैरों के साथ युवक के हाथ भी पीठ पीछे बंधे होने के बावजूद पुलिस के आत्महत्या बताने पर भड़के ग्रामीणों ने शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर जाम लगा दिया। भारी तनाव देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई।
शीशगढ़ के गांव कुतुकपुर में किसान रामधुन सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो सालिकराम के पड़ोसी खेत में पेड़ पर युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त गांव जिया नगला के सुनील कुमार (23) के रूप में हुई। पिता आशाराम ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसमें कहा, सुनील शुक्रवार रात नौ बजे तक अपनी दुकान पर था। इसके बाद घर आकर सो गया।
रात में वह कब घर से बाहर निकला और कौन उसे ले गया, यह उन्हें नहीं पता। आशाराम ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले सुनील के गांव की ही दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग पर विवाद हुआ था। ग्राम प्रधान और गांव के लोगों ने इसे शांत करा दिया लेकिन युवती के घरवाले रंजिश मानने लगे। शुक्रवार रात घर में घुसकर सुनील को बुला ले गए। फिर हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ेंः आज रामपुर में कई परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…