होम / पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल, मुठभेड़ के दौरान तीन गिरफ्तार

पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल, मुठभेड़ के दौरान तीन गिरफ्तार

• LAST UPDATED : May 1, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़।

रविवार की सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध असलहा और प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष फूलपुर विवेक पांडेय को रविवार भोर में सूचना मिली कि सरायमीर की तरफ से कुछ लोग अवैध असलहा से लैस होकर प्रतिबंधित मांस के साथ दो बाइक से ग्राम अहिरीपुर की तरफ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष फूलपुर अपने हमराहियों के साथ अहिरीपुर सिवान पुलिया के पास पहुंचे और घेराबंदी की।

बदमाशों ने पुलिस की टीम पर गोली चला दी

कुछ समय बाद अहिरीपुर तिराहे की तरफ से दो बाइक आती दिखी। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से बाइक को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। थानाध्यक्ष फूलपुर ने आत्मरक्षार्थ दो गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। एक तस्कर की पहचान जोरार अहमद पुत्र फिरोज अहमद साकिन पुरा नाजिर थाना फूलपुर के रूप में हुई। तलाशी में एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बदमाशों के पास से एक बाइक और लगभग 50 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ेंः महंगाई की एक और मार, एलपीजी के दाम 100 रुपये से अधिक का इजाफा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox