होम / हर्ष फायरिंग में सेना के जवान की गोली लगने से मौत

हर्ष फायरिंग में सेना के जवान की गोली लगने से मौत

• LAST UPDATED : June 22, 2022

इंडिया न्यूज, सोनभद्र (Uttar Pradesh Crime)। राबर्ट्सगंज में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में चली गोली सेना के जवान को लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। मृतक की लाइसेंसी पिस्टल भी गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक मैरेज हॉल में मंगलवार की रात बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-तेंदू निवासी बाबूलाल यादव (35) भी आया था। समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान बाबूलाल फायरिंग की जद में आ गया।

कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था बाबूलाल

सेना का जवान बाबू लाल कुछ दिनों पूर्व छुट्टी पर अपने घर आया था। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथ आए लोग वहां से फरार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक मृतक के चेहरे पर गन शॉट के निशान हैं। तलाशी के दौरान आर्मी के जवान का लाइसेंसी पिस्टल भी गायब था। उधर, एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ब्रह्मनगर शादी मंडप पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस बुधवार सुबह अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से शव अस्पताल लाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox