Categories: मनोरंजन

ऑटो गैंग ने महिला के जेवर लूटकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

इंडिया न्यूज, आगरा (UP in Crime) :  आगरा में महिला रामबाग से एत्मादपुर जाने के लिए आटो में सवार हुई। बदमाशों ने पहले बातों के जाल में फंसाया। इसके बाद रुमाल मुंह पर फेर दिया, जिससे उन्हें होश नहीं रहा। उनकी चेन, अंगूठी और कुंडल लूटने के बाद झरना नाले पर फेंककर भाग गए। एक कागज की गड्डी भी थमा दी। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आॅटो की पहचान करने में जुटी है।

हरियाली तीज पर जा रही थी मायके

पीड़ित महिला लता दुबे बरहन क्षेत्र की रहने वाली हैं। मायका एत्मादपुर में है। उनके पति अवधेश दुबे किसान हैं। उन्होंने बताया कि वह बुआ के घर राजपुर चुंगी गई थीं। रविवार शाम तीन बजे हरियाली तीज पर बुआ के घर से मायके जा रही थीं। बिजली घर से आटो में रामबाग आईं। रामबाग चौराहे पर एक आटो मिला। इसमें पहले से पीछे की सीट पर दो महिलाएं व एक युवक, जबकि आगे की सीट पर चालक व एक युवक बैठे थे।

रूमाल सुंघाकर किया बेहोश

लता ने बताया कि पीछे की सीट पर बैठा युवक उनसे बात करने लगा। कहा कि मथुरा जाने के लिए वाहन कहां से मिलेंगे। इस पर उन्होंने उससे भगवान टॉकीज जाने के लिए बोल दिया। युवक ने आॅटो रुकवाया। वह आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि आगे वाला पीछे की सीट पर आ गया। इसी बीच उसने उनके मुंह के पास एक रूमाल लगा दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो झरना नाले पर थीं। उनकी एक चेन, कुंडल और अंगूठी नहीं थे। हाथ में कागज की गड्डी थी। वह किसी तरह दूसरे आॅटो से मायके पहुंचीं।

1090 पर दी सूचना

परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी कॉल कर दिया। वह भाई विष्णु पचौरी के साथ रामबाग चौकी पर आईं। जानकारी पर सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा पहुंच गई। उन्होंने महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस आॅटो गैंग की तलाश कर रही है। इसके लिए रामबाग और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए। जेवरात तीन तोले के थे।

यह भी पढ़ेंः महिलाओं ने ठेका पर शराब फेंककर की तोड़फोड़

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जाना स्वास्थ्य, 15 मिनट तक रुके

यह भी पढ़ेंः  हमने हर घर बिजली के लक्ष्य को किया पूरा : सीएम योगी

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago