होम / Awadhesh Rai Murder Case: अफजाल अंसारी के बयान पर अजय राय का पलटवार, फैसले से पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?

Awadhesh Rai Murder Case: अफजाल अंसारी के बयान पर अजय राय का पलटवार, फैसले से पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?

• LAST UPDATED : December 21, 2022

Awadhesh Rai Murder Case

इंडिया न्यूज, गाजीपुर (Uttar Pradesh)। कांग्रेस पार्टी के द्वारा इन दिनों देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी के क्रम में बुधवार को पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता अजय राय के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा गाजीपुर जिले में जमानियां तहसील के जमानिया स्टेशन पहुंची। आज यह यात्रा वाराणसी आएगी। गुरुवार सुबह 11 बजे सारनाथ से शुरू होगी, जो रविदास घाट तक जाएगी। इससे पहले अजय राय ने अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया। अवधेश राय हत्याकांड में सजा होने के बाद अफजाल अंसारी ने कहा था कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा की इतने दिनों से मुख्तार अंसारी आरोपी हैं और विद्वान न्यायाधीश ने सजा सुनाई है। अपील करना था तो इसके पहले ही क्यों नहीं गए? विद्वान न्यायाधीश ने जो फैसला सुनाया है उसका स्वागत है। बता दें कि अवधेश राय, अजय राय के भाई थे। उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाया है।

भाजपा सरकार पर बोला हमला
गाजीपुर में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने ढोल नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि आज के दौर में गरीब आदमी बेरोजगारी व महंगाई से काफी परेशान है। ऐसे में 5 किलो गेंहू चावल से किसी का काम चलने वाला नहीं है। सुना है अब तो वो भी बंद हो रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गरीबों, बेरोजगारों को गुमराह करने वाला चुनावी जुमला है। आज के समय में केवल दो गुजरातियों को फायदा हो रहा है एक अडानी और एक अम्बानी को।

इनके अलावा किसी को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। इस लिये आप कांग्रेस के महा अभियान भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को मजबूत कीजिये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव का ऐलान होने दीजिए हमारी पार्टी नगर निकाय चुनाव दमखम के साथ लड़ेगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए काफिले के साथ जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की मूवी डर जैसी महिला की कहानी, आशिक के खौफ में बर्बाद हुआ जीवन, पुलिस ने सनकी को पकड़ा

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox