Categories: मनोरंजन

भूमि पूजन के बाद अयोध्या बदली : मेयर Ayodhya changed after Bhoomi Pujan

भूमि पूजन के बाद अयोध्या बदली: मेयर Ayodhya changed after Bhoomi Pujan

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

इंडिया न्यूज के अयोध्या अधिवेशन राम राज्य 2022 का उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार निवेश और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरूआत की। यह कार्यक्रम राम की पैड़ी पर इंडिया न्यूज की तरफ से आयोजित करवाया गया है।

इस अधिवेशन में राम राज्य की परिकल्पना को लेकर बातचीत की कि राम राज्य को स्थापित करने के लिए सरकार की क्या नीतियां हैं और क्या परियोजनाएं हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में धर्म संसद में साधु संतो ने राम राज्य पर अपने अपने पक्ष रखे। इंडिया न्यूज के अयोध्या अधिवेशन राम राज्य 2022 का उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार निवेश और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरूआत की।

यह कार्यक्रम राम की पैड़ी पर इंडिया न्यूज की तरफ से आयोजित करवाया गया है। इस अधिवेशन में राम राज्य की परिकल्पना को लेकर बातचीत की जाएगी कि राम राज्य को स्थापित करने के लिए सरकार की क्या नीतियां हैं और क्या परियोजनाएं हैं।

कार्यक्रम के चौथे सत्र में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय विकास पर बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभालने के साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 133 करोड़ रुपए दिए। लेकिन उस समय की प्रदेश सरकार ने अवरोध उत्पन्न किया। 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राम की पैड़ी पर जल धारा प्रवाह हो भजन संध्या स्थल हो, ऐसे अनेक योजनाएं धरती पर उतरीं।

1100 एकड़ में बनेगी आवासीय परियोजना Ayodhya changed after Bhoomi Pujan

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राम मंदिर के निर्माण की शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से भूमि पूजन किया है तभी से दिन भर हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्म भूमि, सरयू घाट हमेशा जाम रहता है। देश विदेश से लीग यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं।

राज्य सरकार 20 होटलों को सब्सिडी देकर उनका निर्माण करवा रही है। 1100 एकड़ की आवासीय परियोजना जिसमें सभी राज्यों को स्टेट गेस्ट हॉउस बनाने के लिए, आश्रमों को उनके आश्रम बनाने के लिए, ट्रस्ट को उनके हॉस्पिटल बनाने के लिए योगी जी ने प्रावधान किया है। मां सरयू की अवरलता बनाये रखने के लिए पीएम मोदी ने 36 करोड़ रुपए की लागत से नाले के पानी को ट्रीट करके राजघाट उद्यान में डालते हैं।

पूरे अयोध्या में सीवर का काम पूरा

पूरे अयोध्या में सीवर का काम हो चुका है। अंडरग्राउंड केबल का काम बहुत तेजी से जारी है। विकास के लिए अयोध्या जोन में 35 करोड़ रुपए, फैजाबाद जोन के लिए 85 करोड़ रुपए, 41 ग्राम सभाओं के लिए 49 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। शहर में 300 करोड़ रुपए का नाले के ट्रैपिंग का काम जारी है।

 

Ayodhya adhiveshan Ram Rajya 2022

वहीं अधिवेशन के दौरान आलोक सिंह रोहित जिला पंचायत अध्यक्ष से राम राज्य की परिकल्पना गांव में राम राज्य और विकास परियोजानाएं किस रूप में लागू की जा रही हैं इस सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्य नाथ के दिश निर्देश के अनुसार खंभे खंभे पर लाईट लगाने का कार्य हो रहा है जिससे प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो।

हमारी बहन बेटियों को अंधेरे में न चलना पड़े। अयोध्या में अंतिम पायदान पर खडे के हर ग्रामीण व शहरी को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। कोई योजनाओं से वंचित न रहे यह हमारी जिम्मेदारी है।

गांव में बडे काम क्या किए जा रहे हैं के बारे में पूछने पर बताया कि हमने सड़कों को लगभग गड्ढा मुक्त कर दिया है। जल निकासी, प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल, जलाश्य का सौदर्यीकरण, ओपन जिम, पार्क बनाने का कार्य अयोध्या के गांव में किया जा रहा है।

पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। जो भी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हैं। आने वाले समय में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है। Ayodhya changed after Bhoomi Pujan

यह भी पढ़ेंः अयोध्या अधिवेशन राम राज्य 2022 का शुभारंभ Ayodhya adhiveshan Ram Rajya 2022

यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Connect With Us Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago