Categories: मनोरंजन

Ayodhya Deepotsav: श्रीराम राज्याभिषेक थीम पर संवर रही अयोध्या, 17 लाख दिये जलाकर फिर बनेगा रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या त्रेतायुग जैसी सजाई-संवारी जा रही है। 23 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान श्रीराम राज्याभिषेक की झलक भी दिखेगी। राम कथा परिसर में भव्य मंच तैयार किया गया है। यहां राम दरबार की तरह मंच बनाया गया है। 23 अक्टूबर को भगवान राम का राज्याभिषेक होगा। पहली बार अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं।

इस बार 15 लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस रिकॉर्ड के लिए 17 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वहीं, भगवान राम का आंगन 1 लाख दीपों से जगमग होगा। पीएम रामलला के आंगन में दीपक जलाकर राम मंदिर के निर्माण कार्य को करीब से देखेंगे।

लेजर शो में दिखेगी भव्य और आलौकिक छटा, 66 प्रोजेक्ट भी मिलेंगे

अयोध्या इस बार कई इतिहास की गवाह बनेगी। राम नगरी अयोध्या में 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव में पहली बार मोदी शिरकत करेंगे। दूसरा रिकार्ड 17 लाख दीप जलाएं जाएंगे। लेजर शो, आतिशबाजी, रामलीला देखने के लिए देश-विदेश के तमाम मेहमान होंगे। साथ ही, अयोध्या से 66 प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी किया जाएगा।

पीएम अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे। वो रामलला के दर्शन भी करेंगे। सरयू घाट पर आरती में मौजूद रहेंगे। राज्याभिषेक में शामिल होंगे। मंदिर का निर्माणाधीन स्ट्रक्चर भी देखेंगे। अभी तक जो कार्यक्रम तय है, उसके मुताबिक पीएम शाम 4.55 बजे भगवान रामलला का दर्शन और पूजा करेंगे।

शाम 5.05 बजे रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। शाम 5.40 बजे भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम 6.25 बजे सरयूजी घाट पर आरती करेंगे। शाम 6.40 बजे दीपोत्सव में शामिल होंगे। शाम 7.25 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।

दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, रूस के मेहमान भी होंगे शामिल

दीपोत्सव समारोह में कई विदेशी मेहमानों के साथ राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी को दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, श्रीलंका, त्रिनिडाड एंड टोबैगा, रूस, नेपाल के राजदूतों को भी आमंत्रण भेजा गया है। सीएम योगी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी आमंत्रित किया है। केंद्रीय पयर्टन मंत्री सहित प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम व कई मंत्री समारोह का हिस्सा बनेंगे।

 

यह भी पढ़ें: नवाबों के शहर लखनऊ में ऐसे मनाई जाती है दिवाली, आज भी जिंदा हैं रवायत

यह भी पढ़ें: मोबाइल से खुला निर्भया जैसी झूठी कहानी का राज, प्रॉपर्टी विवाद आया सामने

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago