Categories: मनोरंजन

Ayodhya News: 38 घाटों पर होगा दीपोत्सव, 16 लाख दीये जलाकर बनेगा रिकॉर्ड

Ayodhya News

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh)। अयोध्या में 21 से 23 अक्टूबर तक दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार के दीपोत्सव में रामनगरी को 16 लाख दीयों से जगमगाने का लक्ष्य रखा गया है। राम जन्मभूमि को भी सजाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर रामनगरी में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। रामनगरी में सात देशों की रामलीला का भी आयोजन हो रहा है।

4 लाख दीये का हुआ इंतजाम

दीपोत्सव के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव पर कुल 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। अभी तक करीब 4 लाख दीयों का इंतजाम हो गया है। दीये जलाने के लिए 18 हजार वॉलंटियर्स बनाए गए हैं। इनमें 2 हजार शिक्षक हैं। कुल 38 घाटों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

 

नोडल अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दीपोत्सव के लिए 4 लाख दीये का इंतजाम कर लिया है।

राम जन्मभूमि को सजाने की शुरुआत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय कर चुके हैं। उन्होंने भगवान गणेश के रेखाचित्र में रंग भरा है। उन्होंने कूची से पेंटिंग भी की। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर को भव्य और दिव्य रूप से सजाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अवध यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।

दीपोत्सव में शामिल होंगे कोरिया समेत कई देशों के राजदूत

दीपोत्सव में कोरिया समेत कई देशों के राजदूत शामिल होंगे। दीपोत्सव में लेजर शो, रामलीला, आतिशबाजी समेत कई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बनेंगे। ड्रोन शो भी होगा। इसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में है। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, पिछले साल तक कोविड के चलते भीड़ के आने पर प्रतिबंध था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। काफी भीड़ आने वाली है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान तैयार है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, 16 लाख दीये राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे। जबकि अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दीये जलेंगे। वहीं, राम जन्मभूमि में 51 हजार और हनुमानगढ़ी में 21 हजार दीये जगमगाएंगे। इसी तरह कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, राम जानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरत कुंड (नंदी ग्राम) समेत प्रमुख मंदिरों में 21 हजार दीये जलाए जाएंगे।

यह फोटो राम की पैड़ी का है। यहां घाटों पर दीये जलाए जाएंगे।

वहीं पूरे अयोध्या को रोशन करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी दीये वितरित किए जाएंगे। उप निदेशक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम लीला होगी, जिसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इसके साथ ही आतिशबाजी और लेजर शो भी होगा।

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav: पूर्व CM की हालत नाजुक, मेदांता के डॉक्टरों ने दी अहम अपडेट्स

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने नवमी पर कन्याओं के पांव पखारे, बच्ची ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago