होम / Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा, किए रामलला के दर्शन

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा, किए रामलला के दर्शन

• LAST UPDATED : October 19, 2022

Ayodhya News

इंडिया न्यूज,अयोध्या (Uttar Pradesh) : पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद रामलला के दर्शन किये। अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्दश दिये।

मुख्यमंत्री ने लिया रामपैडी परिसर का जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू तट बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उनका स्वागत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि जनप्रतिनिधियों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि ने किया। हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री ने सलाहकार अवनीश अवस्थी, पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार आदि के साथ राम कथा पार्क एवं राम पैड़ी परिसर का जायजा लिया तथा दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र को ध्यान में रखकर मुक्त आकाशीय राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था का निर्देश दिया।

मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री

23 अक्टूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव का आरंभ इसी राम कथा पार्क से होगा। यहां साकेत महाविद्यालय से राम कथा पर आधारित एक दर्जन से अधिक झांकियां शोभा यात्रा के रूप में करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचेंगी। उसके बाद राम कथा पार्क में ही राम राज्याभिषेक के मंचन से दीपोत्सव के छठे संस्करण का लोकार्पण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन दिन ढलने के साथ राम पैड़ी परिसर में संयोजित है। इस बार अकेले राम पैड़ी परिसर में 15 लाख से अधिक दीप जलाए जाने हैं और उसी हिसाब से तैयारियां भी अत्यंत व्यापक है। मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क एवं राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद साकेत महाविद्यालय परिसर की ओर रुख किया। 23 अक्टूबर को इसी महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा तथा यहीं से दीपोत्सव का उद्घोष मध्यान्ह शोभा यात्राओं के प्रस्थान से होगा।

यह भी पढ़े: महिला से दरिंगदगी, गैंगरेप करने के बाद बोरे में बंद करके फेंका, अस्पताल में भर्ती

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox