होम / लखनऊ के मुस्लिम राम भक्तों का जत्था अयोध्या पहुंचा, प्रभु श्रीराम को मानते अपना नबी

लखनऊ के मुस्लिम राम भक्तों का जत्था अयोध्या पहुंचा, प्रभु श्रीराम को मानते अपना नबी

• LAST UPDATED : January 30, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर एकता का संदेश दे रही है। यहां भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है, जो अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं आज रामलला के दर्शन के लिए लखनऊ से मुस्लिम रामभक्तों का एक जत्था भी अयोध्या पहुंचा है।

सैकड़ों मुस्लिम राम भक्तों का एक जत्था 25 जनवरी को लखनऊ से चलकर 30 जनवरी को रामलला के आशीर्वाद के लिए अयोध्या पहुंचा। रामलला के दर्शन के बाद हर कोई भगवान श्री राम के रंग में रंग गया। ये भक्त भगवान श्री राम को अपना पूर्वज मानते हैं और कुछ उन्हें अपना नबी भी मानते हैं।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, इसके साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी हुआ। राम मंदिर 23 जनवरी से आम भक्तों के लिए खुला है, जिसके चलते पहले ही दिन पांच लाख भक्तों ने दर्शन किए। इस समय प्रशासन ने आने वाले वाहनों को रोकने का निर्देश दिया है और वीआईपी लोगों से यात्रा स्थगित करने की अपील की है।

ALSO READ:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox