होम / Ayodhya Rape Case: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर, PDA पर निशाना

Ayodhya Rape Case: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर, PDA पर निशाना

• LAST UPDATED : August 3, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Ayodhya Rape Case: यूपी के अयोध्या में हुए दुषकर्म मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का निशान साधते हुए कुछ सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के PDA को धोखे का नाम दिया है। इस मामले पर सियासत में काफी हलचल मची हुई है। जानकारी के मुताबिक तमाम नेता इस मामले पर समाजवादी पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। आरोपी मोईन खान की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन भी किया जा चुका है। नेताओं ने यह दावा किया है कि लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के PDA ने धोखा किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस के द्वारा बनाए गए एक मोहरे हैं।

Read More: Ayodhya Rape Case: आरोपी मोईन खान की बेकरी पर चला बुलडोजर! कार्रवाई जारी

2027 के चुनाव को लेकर हुई बात

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे चुनाव को लेकर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि इसका करारा जवाब राजनीति में 2027 में दिया जाएगा। इस मामले से चारों तरफ समाजवादी पार्टी के आरपी नेता मोईन खान के खिलाफ कड़ी निंदा छेड़ी जा चुकी है। सियासत का पारा भी हाई है जब से इस मामले पर बड़े खुलासे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद आरोपी मोईन खान के खिलाफ करी कार्यवाही अभी जारी रहेगी। सीएम के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन भी दिया गया है।

Read More: Ayodhya Rape Case: अयोध्या दुषकर्म मामले के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox