Categories: मनोरंजन

आजम खां ने कांग्रेस के दूत को खिलाया खजूर और की लंबी वार्त्ता

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

यूपी की सिसायत का अहम चेहरा और सपा के फाउंडर मेंबर ने कांग्रेस के दूत आचार्य प्रमोद कृष्णन को खजूर खिलाया और लंबी वार्त्ता की। इसके पहले वह समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलें और उन्होंने बैरंग लौटा दिया। इसके बाद राजनीतिक हल्कों में आजम खां को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आजम खां के बीच पनप रही नाराजगी की भनक से कई राजनीतिक पार्टियां उन पर डोरे डाल रही है।

सीतापुर जेल में बंद हैं आजमखां

आजम खां करीब 14 महीने से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ रामपुर में दर्ज सात दर्जन केस में से अधिकांश में उनको राहत मिलती जा रही है। इसी दौरान आजम खां के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी नाराजगी के बीच में ही समाजवादी पार्टी के इस दिग्गज नेता को अपने पाले में लेने की होड़ सी मच गई है।

सपा के प्रतिनिधि मंडल से नहीं मिले आजम

रामपुर में आजम खां की पत्नी तथा बेटों से राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के भेंट करने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कदम बढ़ाया। शिवपाल से तो आजम खां से सीतापुर जेल में जाकर करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की। इसके बाद समाजवादी पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सीतापुर जेल का रूख किया, लेकिन आजम खां ने इनके भेंट करने से इन्कार कर दिया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम से हुई लंबी वार्त्ता

शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दूत बनकर सीतापुर जेल पहुंचे। वहां पर आजम खां से उनकी लम्बी वार्ता हुई। उनका स्वागत आजम खां ने उनको खजूर खिलाकर किया तो प्रमोद कृष्णम ने उनको श्री मद भगवत गीता की प्रति भेंट की।

आजम खां ने सिर्फ प्रमोद कृष्णम से ही अकेले में मुलाकात की। प्रमोद कृष्णम ने बताया कि आजम खां ने उन्हें खजूर खिलाया और हमने उन्हें भगवद गीता भेंट की। आजम खां ने उसको स्वीकार किया। उन्होंने कहा, गीता न्याय और अधर्म पर धर्म की जीत का ग्रंथ है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना के बढ़ते केस पर सीएम योगी ने टेस्टिंग बढ़ाने का दिया आदेश

ये भी पढ़ेंः यूपी के सीएम योगी का असली नाम क्या, यह पूछने वाले पर हाईकोर्ट ने ठोक दिया जुर्माना

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago