Azamgarh News: पुलिस चौकी पर मारपीट और तोड़फोड़, 18 लोगों को किया गया गिरफ्तार

India News ( इंडिया न्यूज) Azamgarh News: एक तरफ जहाँ पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से लोग दशहरा मना रहे थे, तो वहीं आजमगढ़ मेहनगर थाने के सिंहपुर चौकी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर आपसी विवाद में दबंग इस कदर आक्रोशित हो गए कि पुलिस चौकी को ही अपना अखाड़ा बना लिया। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस फ़ोर्स भी दबंगो के निशाने पर रही और उनकी भी जमकर पिटाई की गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध और लाइसेंसी असलहा भी बरामद हुआ है।

दो पक्षों में हुआ विवाद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले में नवरात्री के पहले दिन से लगभग एक महीने तक अलग अलग क्षेत्रो में मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा कराया जाता है। इसी क्रम में मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित पुलिस चौकी क्षेत्र में भी दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाया था। जहां दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिर कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस कर्मी चौकी पर पहुंच ही रहे थी कि दूसरे पक्ष ने पुलिस चौकी परिसर पर हमला बोल दिया। जिसके बाद हमलावरों ने सिंहपुर पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया और बल प्रयोग करते हुए चौकी में घुसकर जमकर तांडव मचाया। बाद में पुलिस और दबंग आमने सामने हो गए लेकिन फोर्स कम होने के कारण और भीड़ ज्यादा होने के कारण पुलिस को घंटो तक जोर आजमाइश करनी पड़ी,

आजमगढ़ एसपी ने दी मामले की जानकारी

इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया है कि दो पक्षों के बीच दुर्गा पूजा के पंडाल में विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक पक्ष को पुलिस चौकी ले गई। तभी दूसरा पक्ष भी पुलिस चौकी पर पहुंचा और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जब पुलिस ने इसे रोकना चाहा, तो पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read: वकील ने जज का दबाया गला, जाने क्या है पूरा मामला

Latifur Rahman

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago